फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2024: इस साल कब है मकर संक्रांति? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

Tue, 02 Jan 2024 07:52 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 02 Jan 2024 07:52 AM IST
विज्ञापन
When is Makar Sankranti in 2024 know date time shubh muhurat puja vidhi and upay in hindi
मकर संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला

When is Makar Sankranti in 2024: मकर संक्रांति हिंदू धर्म का प्रमुख त्योहार माना जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह साल का पहला पर्व होता है। भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इस त्योहार को गुजरात में उत्तरायण, पूर्वी उत्तर प्रदेश में खिचड़ी और दक्षिण भारत में इस दिन को पोंगल के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में आते हैं, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करना मकर संक्रांति कहलाता है I ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल मकर संक्रांति कब है, इसकी पूजा विधि, महत्व और उपाय के बारे में...

When is Makar Sankranti in 2024 know date time shubh muhurat puja vidhi and upay in hindi
मकर संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सूर्य देव प्रातः 02 बजकर 54 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

When is Makar Sankranti in 2024 know date time shubh muhurat puja vidhi and upay in hindi
मकर संक्रांति 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति 2024 पूजा विधि
  • मकर संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर किसी पवित्र नदी में जाकर स्नान करें। 
  • फिर इसके बाद साफ वस्त्र पहनकर तांबे के लोटे में पानी भर लें और उसमें काला तिल, गुड़ का छोटा सा टुकड़ा और गंगाजल लेकर सूर्यदेव के मंत्रों का जाप करते हुए अर्घ्य दें। 
  • इस दिन सूर्यदेव को अर्घ्य देने के साथ ही शनिदेव को भी जल अर्पित करें। 
  • इसके बाद गरीबों को तिल और खिचड़ी का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
When is Makar Sankranti in 2024 know date time shubh muhurat puja vidhi and upay in hindi
मकर संक्रांति 2024 - फोटो : amar ujala

मकर संक्रांति के दिन करें ये काम
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन पानी में काले तिल और गंगाजल मिला कर स्नान करें। ऐसा करने से सूर्य और शनि दोनों की कृपा मिलती है, क्योंकि इस दिन सूर्य देव शनि की राशि मकर में प्रवेश करते हैं। 

विज्ञापन
When is Makar Sankranti in 2024 know date time shubh muhurat puja vidhi and upay in hindi
मकर संक्रांति 2024 - फोटो : amar ujala

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को अर्घ्य देना बेहद शुभ होता है। इस दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें काला तिल, गुड़, लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत आदि डालें और फिर 'ॐ सूर्याय नम:' मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें। इससे कुंडली में मौजूद ग्रहों को मजबूती मिलती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed