मंगल ग्रह मीन राशि की यात्रा समाप्त करके 24 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर अपनी स्वयं की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि में ये अगले वर्ष 22 फरवरी की सुबह तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल कर्क राशि में नीच के तथा मकर राशि में उच्च के होते हैं। इनके राशिप रिवर्तन का जनमानस पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है, इसलिए सभी 12 राशियों पर इनके प्रभाव का ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
24 दिसंबर को मंगल करेंगे मेष राशि में प्रवेश, सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
आपके राशि स्वामी का स्वयं अपने ही घर में आना किसी वरदान से कम नहीं है। रूचक योग का पूर्ण लाभ आपको मिलने वाला है, इसलिए बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी भी तरह के नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में का भी निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
वृषभ राशि
राशि से बारहवें भाव में मंगल का गोचर काफी मिलाजुला फल प्रदान करेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों अथवा सम्बंधियों से भी अच्छे समाचार की उम्मीद है, किंतु झगड़े विवाद से दूर रहें। यात्रा सावधानीपूर्वक करें और सामान चोरी होने से बचाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा दिया गया धन समय पर मिलने में संदेह रहेगा। गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र से बचें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
मिथुन राशि
राशि से लाभभाव में गोचर कर रहे मंगल आपके जीवन में आने वाली सभी कठिनाइयों का शमन करेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग है।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
कर्क राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर कर रहे मंगल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तथा नौकरी में भी पदोन्नति के योग। अपनी सुविधा के अनुसार स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हो तो सफल रहेंगे। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने का बेहतरीन अवसर।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल: कर्क राशिफल 2021