फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा धन लाभ

Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 17 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
mars transit in aries 1st june these zodiac signs will be lucky
मंगल का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। ग्रहों में सेनापति और पराक्रमी ग्रह माने जाने वाले मंगल 01 जून को अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। आपको बता दें कि मंगल अभी गुरु के स्वामित्व वाली राशि यानी मीन में हैं। मंगल के स्वराशि में आने पर कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे संकेत हैं। आपको कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले अच्छी रहेगी। आइए जानते हैं मंगल के अपनी स्वराशि में आने पर किन-किन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। 

Jupiter Transit 2024: 01 मई को गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर मेहरबान होंगे देवगुरु बृहस्पति

mars transit in aries 1st june these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
मंगल के मेष राशि में गोचर करने से इस राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में अच्छी उन्नति देखने को मिल सकती है। मंगल का यह गोचर आपके कर्म भाव यानी दसवें भाव में होगा। ऐसे में करियर-कारोबार में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। मंगल के प्रभाव के कारण आपके पद प्रतिष्ठा में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी में अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। 

Shukra Gochar 2024: सुख और धन के दाता शुक्र का मेष में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

 
mars transit in aries 1st june these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
मंगल का राशि परिवर्तन 01 जून को आपकी राशि से नवें भाव में होगा। ऐसे में आपके भाग्य में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपके अच्छे दिन फिर से शुरू होंगे। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। जो लोग इस दौरान बेरोजगार हुए थे उन्हे अब नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से आपको अच्छा खासा धन प्राप्त हो सकता है। काम-धंधे के सिलसिले में आप दूर की यात्राएं कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों का अच्छा साथ मिलेगा। आपके लिए धन का संचय करने के लिए बहुत समय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mars transit in aries 1st june these zodiac signs will be lucky
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन बहुत भाग्यशाली साबित हो सकता है। आय के साधनों में अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी राशि में मंगल का गोचर पांचवें भाव में होगा। कुंडली का पांचवां भाव संतान सुख का होता है। ऐसे में मंगल के राशि परिवर्तन करने से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। फंसा या फिर किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। इस दौरान आपको सभी तरह के भौतिक सुख, साधनों की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और प्रमोशन मिल सकता है। आप अपने शत्रुओं के ऊपर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed