फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jupiter Transit 2024: 01 मई को गुरु करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों पर मेहरबान होंगे देवगुरु बृहस्पति

Wed, 24 Apr 2024 01:39 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2024 01:39 PM IST
विज्ञापन
jupiter transit in Taurus From 01 May these zodiac sign will be Lucky Guru Gochar Impact
गुरु का वृषभ राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

Jupiter Transit 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति का जीव का कारक और शुभ ग्रह माना जाता है। ज्योतिष में गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। शनि के बाद गुरु मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं और यह किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक भ्रमण करते हैं फिर दूसरी राशि में गोचर करते हैं। गुरु का गोचर सभी राशि के जातकों के लिए विशेष प्रभावी होता है। जब भी गुरु का गोचर होता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें गुरु 22 अप्रैल 2023 को अपनी स्वराशि मीन की यात्रा को विराम देते हुए अपने मित्र मंगल की राशि में मेष में प्रवेश किया था जो अभी तक इसी राशि में भ्रमण कर रहे हैं। अब गुरु जल्द ही अपनी राशि बदलने वाले हैं।  



गुरु साल 2024 में शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक देवगुरु बृहस्पति 01 मई को दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर मेष राशि की अपनी यात्रा को खत्म करके वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। गुरु को शुभ और अच्छा परिणाम देने वाला ग्रह माना जाता है। जिन भावों में गुरु की द्दष्टि पड़ती है उन भावों से संबंधित फलो में वृद्धि होती है। गुरु के शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं गुरु के गोचर से किन राशियों का भाग्य चमकेगा।  

jupiter transit in Taurus From 01 May these zodiac sign will be Lucky Guru Gochar Impact
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि 
गुरु का गोचर आपकी राशि से प्रथम भाव में हो रहा है। इस राशि के जातकों के लिए गुरु आठवें और एकादश भाव के स्वामी हैं। वृषभ राशि में गोचर आपके लिए विशेष लाभकारी साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। इस भाव में  देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके पंचम, सप्तम और भाग्य स्थान पर होगी। देवगुरु बृहस्पति का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए उनके मन की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको प्रमोशन प्राप्त होगा। सुखद समाचार प्राप्त होंगे।   आप विदेश जा सकते हैं। वृषभ राशि में गोचर करने से आपके वैवाहिक जीवन में आपको अत्यधिक सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आपका भाग्य उत्तम रहेगा।

jupiter transit in Taurus From 01 May these zodiac sign will be Lucky Guru Gochar Impact
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
गुरु का गोचर मिथुन राशि के जातकों के द्वादश भाव यानी 12वें भाव में होगा। इस तरह से मिथुन राशि के लिए सप्तम और दशम भाव के स्वामी होंगे।  इस भाव में विराजमान देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव, छठे भाव और अष्टम भाव पर होगी। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा और सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। लेकिन आपको खर्चे बढ़ जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in Taurus From 01 May these zodiac sign will be Lucky Guru Gochar Impact
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
 कर्क राशि के जातकों के लिए मई माह में गुरु का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु का गोचर आपके लाभ स्थान में होने जा रहा है और यह आपके छठे और नवम भाव के स्वामी हैं। यहां से देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि आपके तृतीय भाव, पंचम भाव और सप्तम भाव पर रहने वाली है। कर्क राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर उनकी सभी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला रहने वाला है। इस समय आपको अपने व्यवसाय में इच्छित लाभ की प्राप्ति होगी।  बृहस्पति के इस गोचर के दौरान आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन भी हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति के प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख और आनंद की स्थिति बनी रहेगी। 
विज्ञापन
jupiter transit in Taurus From 01 May these zodiac sign will be Lucky Guru Gochar Impact
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
गुरु का गोचर होने से मकर राशि के जातकों के लिए पंचम स्थान पर होगा। देवगुरु बृहस्पति तृतीय और द्वादश भाव के स्वामी हैं। कुंडली के पांचवें भाव से व्यक्ति की शिक्षा, बुद्धि, प्रेम और संतान के सुख का विचार किया जाता है। इस भाव में विराजमान बृहस्पति की दृष्टि आपके भाग्य भाव, लाभ स्थान और प्रथम स्थान पर होगी। देवगुरु बृहस्पति के इस इस गोचर से आपके घर में किसी नन्हे मेहमान का आगमन हो सकता है। इसके अलावा जिन जातकों का विवाह नहीं हो रहा है उनके विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed