फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shukra Gochar 2024: सुख और धन के दाता शुक्र का मेष में प्रवेश, इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ

Wed, 24 Apr 2024 11:40 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 24 Apr 2024 11:40 AM IST
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit In Aries These Zodiac Sign Will Be Lucky And Get Money News In Hindi
शुक्र का मेष राशि में गोचर, किसके के लिए शुभ - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2024: जीव-जगत की उत्पत्ति में अहम भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 24 अप्रैल की मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट पर मीन राशि की यात्रा समाप्त करके मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 19 मई की सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद अपनी स्वयं की राशि वृषभ में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए अन्य राशियों के लिए इनका गोचरकाल कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

Gajlakshmi Rajyog 2024: 12 साल बाद एक ही राशि में आएंगे शुक्र और गुरु, इन तीन राशियों को मिलेगी सफलता

Shukra Gochar 2024 Venus Transit In Aries These Zodiac Sign Will Be Lucky And Get Money News In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
आपकी राशि पर गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी सफलताएं आपका कदम चूमेंगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। अपनी वाणी कुशलता के बलपर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके आँखों से संबंधित समस्या और माइग्रेन से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
Shukra Gochar 2024 Venus Transit In Aries These Zodiac Sign Will Be Lucky And Get Money News In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करवाएगा। घूमने फिरने में भी अधिक समय बिताएंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी वाहन के क्रय का भी योग बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit In Aries These Zodiac Sign Will Be Lucky And Get Money News In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से एकादश आय भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभदायक ही रहेंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन
Shukra Gochar 2024 Venus Transit In Aries These Zodiac Sign Will Be Lucky And Get Money News In Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कई अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतरीन रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो समय उत्तम है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed