फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगल गोचर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, परिवार से लेकर करियर और कारोबार तक मिलेगा लाभ

Tue, 13 Oct 2026 01:08 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

Mangal Gochar 2026: मंगल नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है। खासतौर पर जिन लोगों को करियर में आगे बढ़ने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था, उन्हें अपनी योजनाओं को पूरा करने का मनचाहा मौका मिल सकता है। साथ ही अटके काम पूरे होने की अधिक संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
Mangal Nakshatra Gochar on 17 october 2026 these zodiac will be lucky
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

Mangal Gochar 2026: 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य के राशि परिवर्तन के साथ मंगल का नक्षत्र गोचर भी होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, इस दिन दोपहर 12 बजकर 56 मिनट पर मंगल अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। ऐसे में मंगल का इस नक्षत्र में प्रवेश कुछ राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन से कुछ लोगों को अपने कामकाज में आगे बढ़ने के नए अवसर और मेहनत का बेहतर परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। साथ ही घर से दूर रहने वालों को परिवार के साथ अच्छा समय बिताने और कारोबार में लाभ के अवसर मिलने के योग बनेंगे। ऐसे में आइए इन लकी राशियो को जानते हैं।


सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, रिश्ते-नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव

Trending Videos
Mangal Nakshatra Gochar on 17 october 2026 these zodiac will be lucky
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए मंगल का यह नक्षत्र परिवर्तन कई मामलों में राहत लेकर आ सकता है। इस दौरान लंबे समय से अटके हुए कामों को पूरा करने में सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी काम को लेकर काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, तो अब उसमें सकारात्मक प्रगति देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। यह अवधि आपके आत्मविश्वास को बढ़ाने लिए अनुकूल रह सकती है।
सूर्य का तुला गोचर इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, 1 महीना बिजनेस-नौकरी में आएंगी परेशानियां
शुक्र मार्गी: 14 नवंबर को कन्या राशि में सीधी चाल चलेंगे शुक्र, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

Mangal Nakshatra Gochar on 17 october 2026 these zodiac will be lucky
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर भाग्य का साथ दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस दौरान आपके सामने आगे बढ़ने के नए अवसर आ सकते हैं। करियर में कुछ अच्छा करने की इच्छा रखने वाले जातकों को अपने प्रयासों में सफलता मिलने की उम्मीद रहेगी। वहीं, जो लोग लंबे समय से कहीं घूमने या किसी खास यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं, उनकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस अवधि में अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।
Mangal Gochar 2026: 12 नवंबर को सिंह राशि में प्रवेश करेंगे मंगल, इन राशियों के करियर और धन पर पड़ेगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Nakshatra Gochar on 17 october 2026 these zodiac will be lucky
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल का यह गोचर मेहनत का फल दिलाने वाला हो सकता है। इस दौरान आपके रुके हुए काम आगे बढ़ सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की संभावना बन सकती है। नए संपर्कों के माध्यम से लाभ मिलने की उम्मीद रहेगी। आर्थिक मामलों में भी स्थिति बेहतर होने की उम्मीद रख सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बनी रह सकती है।
बुध तुला राशि में होंगे वक्री, 12 राशियों की जिंदगी में दिखेगा बड़ा बदलाव! जानें किसे रहना होगा सावधान
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed