फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शनि की बदलेगी चाल: शनि के मार्गी होने पर इन राशियों के जीवन से दूर होंगी बाधाएं, मिलेगा भाग्य का साथ

Tue, 13 Oct 2026 04:23 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2026 04:23 PM IST
सार

शनि को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। अभी मीन राशि में शनि गोचर हैं जो 11 दिसंबर को वक्री से मार्गी होंगे, शनि की बदली चाल से कुछ राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। 
 

विज्ञापन
saturn rashifal shani margi 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
शनि मार्गी 2026 - फोटो : amar ujala
वैदिक ज्योतिष में शनि की चाल का विशेष प्रभाव रहता है। सभी ग्रहों में शनि सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। मौजूदा समय में शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में यानी उल्टी चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि अभी कई दिनों तक इसी अवस्था में रहेंगे, जिसके कारण कई राशि वालों के लिए आने वाला दिन परेशानियों से भरा हुआ होगा। आपको बता दें शनि 11 दिसंबर 2026 से सीधी चाल से चलना शुरू करे देंगे जिसके बाद से कुछ राशि वालों को लिए आने वाले दिन बहुत ही खास और महत्वपूर्ण रहेंगे। आइए जानते हैं शनि की सीधी चाल से कौन-कौन से राशियां होंगी भाग्यशाली। 
Trending Videos
saturn rashifal shani margi 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
शनि के मार्गी होने पर इन राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना अच्छा साबित हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। नौकर-व्यापार में आपको शनि की सीधी चाल चलने से कई तरह की परेशानियों का अंत होगा। कार्यक्षेत्र में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। अधूरे और रुके हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। 
saturn rashifal shani margi 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
शनि की उल्टी चाल से सीधी चाल चलने से मिथुन राशि वालों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि की बदलती चाल से आपको नौकरी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। बिगड़ा हुआ काम जल्द से जल्द पूरा होता हुआ नजर आएगा। परेशानियों में कमी आएगी और मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
saturn rashifal shani margi 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
शनि का वक्री से मार्गी होना कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी नौकरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में कोई नई तरह की डील हाथ लग सकती है। आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा। धन से जुड़े मामलों में आपको किसी भी तरह की हड़बड़ी नहीं दिखाना होगा। कोई बेहतर अवसर आपके हाथ लग सकता है। आने वाले समय में आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
saturn rashifal shani margi 2026 these zodiac sign will be lucky and benefits
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना आपके लिए बहुत अच्छा और शुभ साबित हो सकता है। आने वाले समय में आपको बेहतर स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। धन के लेन-देन के मामलों में आपको कोई उपलब्घि हासिल हो सकती है। व्यापार में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। शनि की बदलती चाल से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अचानक से आय के साधनों में वृद्धि होगी। 

सूर्य का तुला गोचर इन 3 राशि वालों पर पड़ेगा भारी, 1 महीना बिजनेस-नौकरी में आएंगी परेशानियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed