Shukra Margi 2026: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, वैवाहिक जीवन, सुख-सुविधाओं, धन, वैभव और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। शुक्र की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के प्रेम संबंधों, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और करियर पर पड़ने की मान्यता है। नवंबर 2026 में शुक्र की चाल में बदलाव होने जा रहा है। वक्री अवस्था में कन्या राशि में पहुंचे शुक्र अब इसी राशि में मार्गी होंगे। इस परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जीवन में अलग-अलग तरह के परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर शुक्र कन्या राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद 22 नवंबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि में शुक्र को नीच का माना जाता है, इसलिए मार्गी होने के बावजूद इनके परिणाम पूरी तरह अनुकूल नहीं माने जा रहे हैं। कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है, तो कुछ को करियर, रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं शुक्र के मार्गी होने का मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।
शुक्र मार्गी: 14 नवंबर को कन्या राशि में सीधी चाल चलेंगे शुक्र, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Tue, 13 Oct 2026 07:55 AM IST
सार
Shukra Margi 2026: 14 नवंबर 2026 को शुक्र कन्या राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार, शुक्र की सीधी चाल का असर सभी 12 राशियों के प्रेम, करियर, धन और पारिवारिक जीवन पर पड़ सकता है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए यह परिवर्तन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन