फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 ग्रहों का संयोग: शुक्र की राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों की परेशानियां होंगी कम और बढ़ेगी आय

Tue, 13 Oct 2026 05:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 13 Oct 2026 05:22 PM IST
सार

17 अक्तूबर को सूर्य के तुला राशि में गोचर करने से त्रिग्रही योग बनेगा, जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। 

विज्ञापन
trigrahi yog 17 october sun venus mercury yuti in libra these zodiac sign will be lucky
तुला राशि में त्रिग्रही योग का राशियों पर प्रभाव - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल जब-जब बदलती है तो इसका व्यापक असर सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, 17 अक्तूबर 2026 को तुला राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। ये त्रिग्रही योग सूर्य, शुक्र और बुध की युति से बनेगा। ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के करियर, कारोबार और आर्थिक स्थिति में देखने को मिलेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब एक राशि में तीन ग्रह स्थिति होते हैं तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। पंचांग के अनुसार, 17 अक्तूबर को ग्रहों के राजा सूर्य अपनी नीच राशि तुला राशि में होंगे। जहां पर पहले से शुक्र और बुधदेव विराजमान हैं। इस तरह के तुला राशि में सूर्य, शुक्र और बुध के संयोग से त्रिग्रही योग बनेगा। त्रिग्रही योग से कुछ राशि के जातकों के लिए आने वाला दिन बहुत ही अच्छा और लाभकारी रहेगा।
Trending Videos
trigrahi yog 17 october sun venus mercury yuti in libra these zodiac sign will be lucky
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
तुला राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही खास और विशेष महत्व वाला योग माना जाता है। नौकरीपेशा जातकों को आने वाले समय में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई तरह की जिम्मेदारी, पदोन्नति से जुड़ी सकारात्मक खबरें सुनने को मिल सकती है। करियर में एक नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामलों में कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कानून मामलों में आपकी जीत हो सकती है। 
trigrahi yog 17 october sun venus mercury yuti in libra these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि पर त्रिग्रही योग का प्रभाव
कन्या राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आपकी आय और खर्चों में संतुलन बनाने के लिए रहेगा। नौकरी में आपको अच्छे परिमाण की प्राप्ति होगी। नई योजनाओं पर आपको काम करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपको नए संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। जल्दबाजी में किसी भी तरह के निवेश करने से आपको बचना होगा। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर रहेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
trigrahi yog 17 october sun venus mercury yuti in libra these zodiac sign will be lucky
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर त्रिग्रही योग का लाभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग आपके करियर और आर्थिक योजनाओं के लिहाज से बहुत ही सकारात्मक साबित हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं उनको नए तरह के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में नई तरह की साझेदारी, विस्तार और पुराने संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। सफलता प्राप्ति करने के कई तरह के बेहतर अवसर मिलेंगे। 

मंगल गोचर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, परिवार से लेकर करियर और कारोबार तक मिलेगा लाभ

सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, रिश्ते-नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed