फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि की पूजा में अपनी राशि के अनुसार करें मंत्र जाप, दूर होंगी सभी परेशानियां

Tue, 13 Oct 2026 05:56 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 13 Oct 2026 05:56 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि की पूजा में राशि के अनुसार मंत्र जाप करना शुभ होता है। इससे देवी प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा जातकों पर बरसाती हैं। ऐसे में आइए सभी राशियों के लिए मंत्र जानते हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 puja mantra according to zodiac sign and thier benefits
शारदीय नवरात्रि 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि दिन के अनुसार देवी की आराधना करने से भक्तों को सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, अपनी राशि के अनुसार देवी के मंत्रों का जाप करना भी शुभ माना जाता है। इससे ग्रहों की अनुकूलता और जीवन में सकारात्मकता की कामना की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शारदीय नवरात्रि में राशि के अनुसार किन देवी की पूजा करनी चाहिए और कौन-से मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 puja mantra according to zodiac sign and thier benefits
शारदीय नवरात्रि - फोटो : freepik
  • मेष राशि के लोग ॐ ह्रीं उमायै नमः या ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • वृषभ राशि के लोग ॐ क्रां क्रीं क्रूं कालिकायै नमः या ॐ क्रीं कालिकायै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं।
  • मिथुन राशि के लोग ॐ ह्रीं स्त्रीं हूं फट्। या ॐ दुं दुर्गायै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
Shardiya Navratri 2026 puja mantra according to zodiac sign and thier benefits
शारदीय नवरात्रि - फोटो : freepik
  • कर्क राशि के लोगश्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं।इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • सिंह राशि के लोग ॐ ऐं महासरस्वत्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होती है।
  • कन्या राशि के लोग ॐ शूलधारिण्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 puja mantra according to zodiac sign and thier benefits
शारदीय नवरात्रि - फोटो : freepik
  • तुला राशि के लोग ॐ ह्रीं महालक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  • वृश्चिक राशि के लोग ॐ शक्तिरूपायै नमः या ॐ क्लीं कामाख्यै नमः मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। 
  • धनु राशि के लोग ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे मंत्र का जाप कर सकते हैं इससे नकारात्मकता दूर करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की जाती है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 puja mantra according to zodiac sign and thier benefits
शारदीय नवरात्रि - फोटो : freepik
  • मकर राशि के लोग ॐ पां पार्वत्यै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे मां पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  • कुंभ राशि के लोग क्लीं ऐं श्रीं कालिकायै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। 
  • मीन राशि के लोग ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गायै नमः। मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।


मंगल गोचर से इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, परिवार से लेकर करियर और कारोबार तक मिलेगा लाभ
सूर्य की राहु के नक्षत्र में एंट्री: मेष सहित इन राशि के लोगों को होगी परेशानी, रिश्ते-नौकरी में दिखेगा उतार-चढ़ाव

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed