फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mars Transit 2023: मंगल का धनु राशि में गोचर, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

Sun, 31 Dec 2023 10:57 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 31 Dec 2023 10:57 AM IST
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mangal Rashi Parivartan Know About Impact On Zodiac Signs in Hindi
मंगल का धनु राशि में गोचर
Mangal Gochar 2023: महान साहसी ग्रह पृथ्वी पुत्र मंगल 27 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजकर 21 मिनट पर वृश्चिक राशि की यात्रा समाप्त करके धनु राशि में प्रवेश चुके हैं। इस राशि पर ये 05 फरवरी की रात्रि  09 बजकर 42 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का शासन प्रशासन और युवाओं पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनके धनु राशि में गोचर का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

 
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
 
राशिफल 2024 अंक ज्योतिष राशिफल 2024
प्रेम राशिफल 2024 ग्रहण 2024
कैलेंडर 2024 अमावस्या 2024
प्रदोष व्रत अन्नप्राशन संस्कार मुहूर्त 2024
पूर्णिमा गृह प्रवेश मुहूर्त 2024
विवाह मुहूर्त 2024 एकादशी 2024
Mangal Gochar 2023 Mangal Rashi Parivartan Know About Impact On Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा। रोजगार की दिशा में किया जा रहे सभी प्रयास सफल होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के कार्य भी संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण प्राप्त कर लेंगे। विदेश यात्रा और देशाटन का लाभ मिलेगा।
Mangal Gochar 2023 Mangal Rashi Parivartan Know About Impact On Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। झगड़े विवाद से दूर ही रहें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। दुर्घटना से बचने का प्रयास करें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mangal Rashi Parivartan Know About Impact On Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें। साझा व्यापार करने से बचें। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो यह अवसर बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य विशेष करके रक्त विकार संबंधी समस्या से सावधान रहें। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
Mangal Gochar 2023 Mangal Rashi Parivartan Know About Impact On Zodiac Signs in Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से छठे शत्रुभाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव उन्नति तो दिलाएगा ही अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग हैं। ननिहाल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जमीन जायदाद से संबंधित मामलों का भी निपटारा होगा। वाहन क्रय करना हो तो भी अवसर अनुकूल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed