फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां: मेष और कर्क समेत इन चार राशियों की इच्छाएं होंगी पूरी, आय में बढ़ोतरी के योग

Tue, 06 Oct 2026 07:57 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 06 Oct 2026 07:57 PM IST
सार

बुधवार, 07 अक्तूबर को ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ऐसे में आइए जानते हैं 07 अक्तूबर की भाग्यशाली राशियां कौन-कौन सी हैं जिनको भाग्य का साथ मिलेगा।

विज्ञापन
kal ka rashifal 7 october ka rashifal know lucky zodiac sign
भाग्यशाली राशियां - फोटो : अमर उजाला
बुधवार, 7 अक्तूबर को ज्योतिषीय गणना के अनुसार कई तरह के शुभ योगों का निर्माण होगा। ऐसे में इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। कल के दिन विशेष रूप से कुछ राशि वालों को धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ होगा और करियर-कारोबार में नई योजनाएं कारगर रहेंगी। आर्थिक स्थितियां बेहतर रहेंगी और लाभ के अवसरो में वृद्धि होंगी। ऐसे में आइए जानते हैं कल, 7 अक्तूबर को कौन-कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी। 

 
Trending Videos
kal ka rashifal 7 october ka rashifal know lucky zodiac sign
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
बुधवार, 7 अक्तूबर का दिन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। आय में वृद्धि के योग हैं। अचानक से धन प्राप्ति के मौके मिलेंगे। करियर में नया अवसर या बदलाव मिल सकता है, जो भविष्य में फायदा देगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और घरेलू कामों में रुचि रहेगी। कारोबार में सहयोग मिलेगा। नया काम करने का मौका भी मिल सकता है।
kal ka rashifal 7 october ka rashifal know lucky zodiac sign
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
बुधवार, 7 अक्तूबर का दिन कर्क राशि वालों के लिए जोश, उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। लेन-देन में आपको सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े कारोबार में सफलता मिल सकती है। साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। बुजुर्गों के साथ समय बिताने से महत्वपूर्ण सीख मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
kal ka rashifal 7 october ka rashifal know lucky zodiac sign
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में किए गए बदलाव भविष्य में लाभ देंगे। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है और प्रमोशन के अवसर बनेंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और सम्मान बना रहेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
विज्ञापन
kal ka rashifal 7 october ka rashifal know lucky zodiac sign
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। किसी व्यक्ति की मदद या सही सलाह से काम आसान होगा। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आज निजी कामों पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें।

बुध-मंगल की 90 डिग्री की स्थिति से बना केंद्र दृष्टि राजयोग, इन 4 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

लकी राशियां: शारदीय नवरात्रि में सूर्य की बदलेगी चाल, इन 3 राशि वालों को होगा धन लाभ
 

मेहनती राशियां: इन 5 राशियों के जातक होते हैं मेहनती और कर्मठ, लक्ष्य पाने के लिए नहीं मानते हार


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed