फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year 2023 : नए साल में अशोक के पत्ते से करें ये उपाय, बदलेगा भाग्य

Wed, 14 Dec 2022 12:36 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 12:36 PM IST
विज्ञापन
Jyotish Tips New Year 2023 Ashoka Leaves Astrology Benefits Ashok Ke Patte Ke Totke In Hindi
नए साल पर करें अशोक के पत्ते के उपाय - फोटो : amar ujala

Naye Saal Par Karein Ashok ke Patte ke Upay: नया साल आने में बस कुछ ही दिन बचे हैं। नए साल में सभी मांगलिक कार्य करते हैं। घर की सजावट भी करते हैं। हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ अवसर पर घर के मुख्य द्वार पर अशोक अथवा आम के पत्तों से बनी माला अवश्य लटकाई जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर सकती । हिंदू धर्म में अशोक को बहुत ही पवित्र पेड़ माना गया है। यदि अशोक सबद का अर्थ निकाला जाए तो इसका मतलब है समस्त शोक और दुखों को नष्ट करने वाला। रामायण में भी अशोक वाटिका का विवरण मिलता है। जब रावण सीता का हरण करने के बाद लंका लाया था तब माता सीता ने अशोक वाटिका में आश्रय लिया था। ज्योतिष शास्त्र में में अशोक के पत्तों के कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से जीवन की समस्त समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं नए साल पर अशोक के पत्तों के कुछ विशेष उपाय जिनसे आपका भाग्योदय भी हो सकता है। 



मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023


Rashifal 2023: जानें जनवरी से दिसंबर तक हर एक महीने का संपूर्ण वार्षिक राशिफल 2023...

Vrishabha Rashifal 2023: वृषभ राशि वालों को नए साल पर रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Kark Rashifal 2023: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, यहां जानें वार्षिक राशिफल

Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!





 

Jyotish Tips New Year 2023 Ashoka Leaves Astrology Benefits Ashok Ke Patte Ke Totke In Hindi
नए साल पर करें अशोक के पत्ते के उपाय - फोटो : social media

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए 
नए साल पर मंदिर या किसी बगीचे में स्थित अशोक के पेड़ की जड़ को लेकर आएं और इसकी जड़ को धोकर और अच्छे से सुखाने के बाद अपनी तिजोरी में रख दें। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस उपाय को करने से तिजोरी हमेशा भरी रहती है, और कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती। 

Jyotish Tips New Year 2023 Ashoka Leaves Astrology Benefits Ashok Ke Patte Ke Totke In Hindi
नए साल पर करें अशोक के पत्ते के उपाय - फोटो : iStock

गृहक्लेश समाप्ति दूर करने के लिए 
यदि आपके घर में बहुत ज्यादा मनमुटाव की स्थिति है तो इसके लिए घर के मुखिया को अपनी पत्नी के साथ रोजाना नियमित रूप से अशोक के पेड़ को जल देना चाहिए। ऐसा करने से गृहक्लेश समाप्त होता है साथ ही घर में कभी भी रोग, शोक और दुर्भाग्य नहीं आता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotish Tips New Year 2023 Ashoka Leaves Astrology Benefits Ashok Ke Patte Ke Totke In Hindi
नए साल पर करें अशोक के पत्ते के उपाय - फोटो : iStock

शीघ्र विवाह के लिए 
यदि किसी कारणवश आपके विवाह में बाधा आ रही है, तो नए साल के पहले दिन इस उपाय को अवश्य करें। अशोक के कुछ पत्ते नहाने के पानी में डाल लीजिए, फिर इसी पानी से स्नान कीजिए। बाद में इन पत्तों को निकाल कर किसी पीपल के पेड़ के पास साफ-सुथरे स्थान पर रख दें। बहुत जल्दी आपके विवाह की समस्या दूर होगी। 

विज्ञापन
Jyotish Tips New Year 2023 Ashoka Leaves Astrology Benefits Ashok Ke Patte Ke Totke In Hindi
नए साल पर करें अशोक के पत्ते के उपाय - फोटो : pinterest

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए 
नए साल के प्रथम दिन अशोक के पत्तों की माला बनाकर घर के मुख्य द्वार पर लटकाएं। तीन-चार दिन बाद जब माला में लगाए गए पत्ते सूख कर मुरझा जाएं तो इस माला को बदल दें। लगातार सात बार इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed