मेष राशि-
माह के आरंभ से ही आपके लिए ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। बृहस्पति का गोचर आपके लिए निरंतर सुखद स्थिति प्रदान करेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह योग और भी प्रभावकारी रहेगा। प्रतीक्षित परिणाम सुखद रहेंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। माह की 8-9 तारीख को रहें जरा बचके।
2 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
गोचर ग्रहों में हो रहे निरंतर सुधार के परिणामस्वरूप आपको सफलता दर सफलता हासिल होती जाएगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। कार्य व्यापार में भी उन्नति होगी। किसी भी तरह के बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से बचें। विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। माह की 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
3 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
तमाम सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है इसे बढ़ने न दें। माह की 12-13 तारीख को रहें जरा बचके।
4 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता कारक रहेगा विशेष करके शिक्षा-प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता मिलेगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। प्रेम संबंधी वार्ता भी सफल रहेगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। न्यायिक कार्यों में भी सफलता मिलेगी। माह की 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
5 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम का सामना करवाएगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी सफल रहेंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। वैवाहिक सुख में थोड़ा और समय लगेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे माह की 30-31 तारीख को रहें जरा बचके।