Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके अंदर भोग विलास की भावना बढ़ेगी। आज धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों पर भी आप कुछ धन व्यय करेंगे। यदि आज आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाए, क्योंकि उन रुपयों के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। आज सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके जीवन में विध्न बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। आज आप अपने किसी परिजन की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं। यदि आज आप अपने व्यापार में किसी को उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है, इसीलिए सावधान रहें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने किसी भाई से मदद ले सकते हैं। आज आपको नौकरी में भी अपने मन मुताबिक कार्य करने को मिलेगा, जिसके कारण आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यदि परिवार के किसी सदस्य से आज कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो, तो आपको चुप रहना ही बेहतर रहेगा। यदि आज किसी कार्य को करें, तो उसमें धैर्य बनाए रखें, तभी वह सफल होता दिख रहा है, लेकिन यदि आपने जल्दबाजी में किसी कार्य को किया, तो वह भविष्य मे आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से अपने व्यापार के लिए कुछ नई खोज करेंगे। आज आपको दूसरों की कमियों को ढूंढने से पहले अपने अंदर झांकना होगा कि आपके अंदर भी कुछ कमियां है, इसलिए आपको किसी दूसरे को गलत नहीं कहना हैं। आज यदि आप किसी संपत्ति को खरीदेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगी। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की शिक्षा से संबंधित किसी वरिष्ठ सदस्य से मिलने जा सकते हैं।