Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपके लिए यात्रा लाभदायक रहेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को आज अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा करके ही किसी परीक्षा की तैयारी करनी होगी। आज सायंकाल के समय आपकी किसी योजना की पूर्ति होने से आपके मन में हर्ष रहेगा। आज दोपहर बाद आपकी किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने कौशल से अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज किसी व्यापारी या अधिकारी से आपकी अनबन हो सकती है। विद्यार्थियों को नया कानून ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आ सकती हैं। समाज में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनके कार्य में कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण परेशान रहेंगे। आज आपको अपने भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने किसी परिजन व रिश्तेदार को धन का लेनदेन करने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। नौकरी मे आपको उन्नति मिलेगी और कुछ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने से मन को शांति मिलेगी। व्यापार कर रहे लोगों को साझेदारी का सहयोग मिलेगा। आज कार्यक्षेत्र में अत्यधिक श्रम के कारण सायंकाल के समय आपको थकान का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन क्रोध की वजह से आपको अपनी छवि को खराब नहीं करना है।