फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 27 July 2021: मंगलवार को इन तीन राशि वालों को मिलेगी कामयाबी, जेब में आएगा पैसा

Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ असमंजस बना रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लाभ कमा पाएंगे और अपने शत्रुओं को भी अपने मित्रों की तरह इस्तेमाल कर पाएंगे। जीवनसाथी से आज आपको सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि का समय आप अपने प्रियजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।



Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती है, वहीं शासन व सता का भी गठजोड़ आपको मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के योग बनते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में आशा जनक समाचार सुनने को मिल सकता है। रात्रि के समय कुछ अप्रिय व्यक्तियों के कारण आपको अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान को उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान की शिक्षा में मनचाही सफलता प्राप्त होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको आपका रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी और आप अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी आपसे अपनी इच्छा जाहिर कर सकते हैं। रात्रि का समय आज आप किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 July 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ खट्टा मीठा रह सकता है। आज आपको अपने बिजनेस में कुछ लाभ व कुछ हानि का सामना करना पड़ेगा, लेकिन लाभ व हानि बराबर होने के कारण आज आप ज्यादा परेशान नहीं होंगे क्योंकि आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते है व कुछ शॉपिंग भी करा सकते हैं। यदि आज आप को व्यापार के लिए कुछ यात्रा करनी पड़े, तो अवश्य करें क्योंकि यह आपको लाभ अवश्य देंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed