मेष
साप्ताहिक राशिफल (26 जुलाई से 01 अगस्त): इस हफ्ते क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ
वृषभ
इस सप्ताह वृषभ राशि के लोग अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य में अड़ंगे डाल सकते हैं। समय की नजाकत को समझते हुए छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। वित्तीय मामलों में कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना न भूलें। किसी करीबी व्यक्ति की सेहत को लकर मन चिंतित रहेगा। सप्ताह के अंत में अचानक लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपके साथ खड़ा रहेगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। कंपटीशन की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता के योग बनेंगे।
उपाय : किसी भी कार्य को करने से अपनी मां या फिर बड़ी-बूढ़ी महिला का आशीर्वाद लेकर निकलें। माता लक्ष्मी की उपासना करें।
मिथुन
इस सप्ताह आप उर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। घर हो या कार्यक्षेत्र लोग आपकी बातों से खूब प्रभावित होंगे और आपकी दी गई सलाह या प्रपोजल की तारीफ होगी। सप्ताह की शुरुआत में प्रभावी लोगों से मुलाकात होगी, जिनके जरिए भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। सप्ताह के अंत में आपको अपने मन को शांत रखने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधानी रखें। किसी को पैसे उधार देने से पहले खूब विचार कर लें। यदि प्रेम-संबंधों में अनबन चल रही है तो एक छोटी सी पहल करने पर बात बन जायेगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा।
उपाय : गणपति की उपासना करें और ‘ॐ बुं बुधाय नम:’ मंत्र का जप करें।
कर्क
सप्ताह के प्रारंभ से आप जो कुछ करना चाहेंगे, उसके लिए आपकोे सहज ही अवसर प्राप्त होंगे। समय का सदुपयोग करें और आज का काम कल पर टालने से बचें नहीं तो हाथ आया अवसर भी निकल जायेगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने से बचें। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है। निजी संबंधों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार का उतावलापन आपके न सिर्फ संबंधों पर बल्कि आपकी प्रतिष्ठा पर पर भी आंच डाल सकता है। इस राशि से जुड़ी कामकाजी महिलाओं के लिए सप्ताह के मध्य का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। चोट-चपेट लगने की आशंका है।
उपाय : भगवान शिव की पूजा करें और ‘ॐ नम: शिवाय’ मंत्र का यथासंभव जाप करें।
सिंह
सप्ताह की शुरुआत में आप अपने किसी मित्र या फिर सगे संबंधी से होने वाले नुकसान की आशंका से ग्रसित रहेंगे। समय पर किसी की मदद न मिलने पर भी मन में टीस बनी रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत तक आप खुद को संभालते हुए सभी तरह की चुनौतियों से निबटने में कामयाब हो जाएंगे। तमाम तरह की उलझनों के बीच कार्यक्षेत्र में कामकाज जरूर प्रभावित होगा लेकिन घरेलू समस्याओं का निराकरण हो जाने पर मन में संतोष रहेगा। सेहत संबंधी किसी भी परेशानी को इग्नोर न करें, अन्यथा अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लव पार्टनर हो या फिर लाइफ पार्टनर, उसे लेकर आप गर्व करेंगे क्योंकि मुश्किल समय में वह आपके साथ हमेशा मजबूती के साथ खड़ा रहेगा।
उपाय : प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें। आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।