फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 07 February 2022: कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के लिए दिन रहेगा अच्छा जबकि वृश्चिक और मीन राशि वाले रहें सतर्क

Mon, 07 Feb 2022 08:09 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 07 Feb 2022 08:09 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022वृषभ राशिफल 2022मिथुन राशिफल 2022कर्क राशिफल 2022सिंह राशिफल 2022 ,कन्या राशिफल 2022तुला राशिफल 2022वृश्चिक राशिफल 2022धनु राशिफल 2022 , मकर राशिफल 2022कुंभ राशिफल 2022मीन राशिफल 2022
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मनोकामना की पूर्ति का दिन रहेगा, क्योंकि आज आपके काफी इच्छाएं पूरी होंगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें आज सफलता अवश्य मिलेगी। रचनात्मक दृष्टिकोण से किए गए प्रयास आपके फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय आज आप किसी सांस्कृतिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे, लेकिन नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है, इसलिए उनसे मिलने आ सकते हैं, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी की बातों को सुनना और समझना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आज आप संतान के द्वारा किसी नए व्यवसाय को करने के कारण चिंतित रहेंगे, लेकिन उसमें वह आपको मन मुताबिक लाभ कमा कर देंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज अपने गुरुजनों व सीनियर से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करना होगा, तभी वह उनका हल खोजने में सफल रहेंगे। आज यदि आप अपने धन को किसी को उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको ध्यान देना होगा कि कहीं बाद में आपके आपसी रिश्तों में कोई दरार ना पड़ जाए। आज आप अपनी माताजी से किसी बात पर बहसबाजी कर सकते हैं, जिसमें बाद में आपको दुख होगा, इसलिए आज आपको ऐसा नहीं करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको शासन और सत्ता का भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। आज आपके व्यवसाय की आर्थिक योजनाओं को गति मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर आपसे ईष्या कर सकते हैं, इसलिए आज आपको अपने मन की बातों को किसी से भी साझा करने से पहले ध्यान देना होगा कि वह आपका मित्र है या शत्रु, जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को क्या हुआ है, आज उन्हें अपने पार्टनर के द्वारा कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आज आप अपने वरिष्ठ सदस्यों से किए वादे को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आप अपनी संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को अपने किसी मित्र की मदद से दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 February 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ मिलता दिख रहा है। यदि आपके ससुराल पक्ष से साले अथवा किसी और सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा और आपके रिश्तें में मजबूती आएगी, जिसके कारण आपके जीवनसाथी भी आपसे प्रसन्न होगी। आज आपको किसी भी कानूनी कार्य में ढील नहीं देनी है, नहीं तो वह बाद में आपके लिए कोई परेशानी खड़ी कर सकता है। आज आप अपनी किसी मन की इच्छा को अपने पिताजी से बता सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी करने जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed