फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 December 2021: इन पांच राशियों के लिए रविवार का दिन रहेगा बहुत शुभ, मिलेंगे अच्छे मौके

Sun, 05 Dec 2021 08:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 05 Dec 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 
तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आप अपने बुद्धि व ज्ञान का उपयोग करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के सभी दरवाजे खोल लेंगे, जिसके कारण आप अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को आज किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, नहीं तो वह उन्हें धोखा दे सकता है। आज आप अपनी कार्यकुशलता से अपने सभी मुद्दों को आसानी से हल कर लेंगे। आज आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। यदि लंबे समय से आपको कोई मानसिक तनाव चल रहा था, तो उसमें भी आज राहत होगी।

मेष राशिफल 2022 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपकी अपने कार्यों के प्रति सक्रियता बढेगी। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको अपने काम और सामान दोनों का ध्यान रखना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता हैं। आज आप अपने परिवार में किसी जमीन संबंधी मुद्दे पर अपने पिताजी और अपने अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आज सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए को कुछ सामाजिक सम्मेलनों में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप सायंकाल के समय अपने किसी परिजन के घर घूमने जा सकते हैं। नौकरी में आज आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी।

वृषभ राशिफल 2022  

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है यदि उन्होंने विदेश में पढ़ाई करने के लिए किसी परीक्षा को दिया था,तो आज उसमें उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने घर परिवार में किसी से भी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी है, क्योंकि आपको उन उम्मीदों के पूरा ना होने पर परेशानी होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा के लिए जा सकते हैं, लेकिन आज आपका मन कुछ दैनिक आवश्यकताओं की खरीदारी के लिए भी करेगा, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा कि आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी ही करें।

मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें आपको अपने साथी कर्मचारियों के साथ की आवश्यकता होगी, जिनकी मदद से आप सायंकाल तक उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे और अपने अधिकारियों की आंखों का तारा बनेंगे। आज आप जिस काम को अपने हाथ में लेंगे, उसे पूरा करके ही हटेंगे, जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आज आप यदि अपने धन को बढ़ाने के लिए कहीं पर निवेश करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपकी पुत्र व पुत्री की शिक्षा संबंधित कोई समस्या चल रही है, तो आज वह भी सुलझ सकती है।

कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed