Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अत्यधिक धन लाभ होने के कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। परिवार में आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले आप अपने भाई से सलाह मशवरा अवश्य करें। संतान के विवाह संबंधी आज परिवार में बातचीत चल सकती है। जीवनसाथी से यदि किसी बात पर कोई कहासुनी हो गयी थी, तो आज वह भी समाप्त होगी। आज सायंकाल के समय आप अपने माता पिता के आशीर्वाद से किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नीतियां भरा रहेगा। आज नौकरी से जुड़े लोगों से उनके शत्रु काम निकालने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको इससे बचना होगा। आज यदि आप किसी नए काम को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ देगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देख प्रसन्न होंगे। आज आप अपना सभी कार्य जल्दी समाप्त करके टाइम से अपने घर प्रस्थान करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चे आज आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलने के बाद पूर्ण योग बन रहे हैं, लेकिन आपको उन अफसरों को पहचान कर उन पर आगे बढ़ना होगा, तभी आप उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आपके विरोधी आप से उनका लाभ छीन सकते हैं। आज संतान की तरक्की से संबंधित आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आज आपको सायंकाल के समय वाहन का प्रयोग करते समय सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यापार के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने व्यापार में यदि किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए उत्तम लाभ लेकर आएगी, लेकिन आपको उसे अपनी बुद्धि व विवेक से ही फाइनल करना होगा। यदि किसी के बहकावे में आकर किया,तो आपका नुकसान भी करवा सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की छोटी-मोटी गलतियों को नजरअंदाज करना होगा, नहीं तो वह उनके बीच कोई बड़ा बवाल करवा सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने में व्यतीत करेंगे।