दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
{"_id":"5fdf3df68ebc3e3ead4e3716","slug":"horoscope-today-21-december-2020-dainik-rashifal-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Horoscope Today 21 December 2020: वृषभ और तुला राशि के लिए दिन बढ़िया, बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Horoscope Today 21 December 2020: वृषभ और तुला राशि के लिए दिन बढ़िया, बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल
Mon, 21 Dec 2020 08:04 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 21 Dec 2020 08:04 AM IST
विज्ञापन
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन मान आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम के सिलसिले में काफी भागदौड़ होगी। घर से दूर जाने की संभावना बनेगी, इसलिए ट्रैवलिंग कर सकते हैं। खर्चों में तेजी आएगी, जिससे कुछ चिंताएं रह सकती हैं। बेवजह के खर्चे आपको परेशान करेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। आप अपने काम को समझकर बहुत अच्छे तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे। निजी जीवन अच्छा रहेगा। गृहस्थ जीवन में जीवन साथी का गुस्सा आपको परेशानी दे सकता है जबकि प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहेगा। आज अपनी सेहत का ध्यान रखें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मेष राशिफल 2021
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में भी आज तेजी आएगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस लौट कर आ सकता है। गृहस्थ जीवन में रोमांटिक समय आएगा और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे जबकि प्रेम जीवन में आज आप दोनों के बीच झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
आज का दिनमान आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे दिन बढ़िया रहेगा। आपकी इनकम में भी आज तेजी आएगी और कहीं से रुका हुआ पैसा भी वापस लौट कर आ सकता है। गृहस्थ जीवन में रोमांटिक समय आएगा और आप अपने दांपत्य जीवन का आनंद लेंगे जबकि प्रेम जीवन में आज आप दोनों के बीच झड़प हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : वृषभ राशिफल 2021
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपका परिवार आपकी मदद करेगा जिससे काम के सिलसिले में कुछ अच्छा करने में सफल रहेंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामले आपका ध्यान खींचेंगे और उन्हें सफलता मिलेगी। आज आपकी आमदनी में कुछ गिरावट आ सकती है लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। मन में कुछ नया करने की इच्छा जागेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा और जीवन साथी किसी बात पर आपसे कर चर्चा करना चाहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज खुश नजर आएंगे क्योंकि आज उनके प्रिय से उनकी मुलाकात होगी।
आपके लिए कैसा रहेगा नया साल : मिथुन राशिफल 2021
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रहेगा। कुछ चिंताएं होंगी, जो सुबह से ही आपको पकड़ कर रखेंगे। हालांकि सांझ होते होते उनमें काफी हद तक कमी आ जाएगी। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिससे आपके सामने कोई अच्छा ऑफर आ सकता है, जो आप के लिए बड़ा फायदेमंद साबित होगा। इनकम में बढ़ोतरी साफ दिखाई देगी, जो आपको खुशी देगी जबकि प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट भी लाएंगे और उनके साथ कहीं घूमने का प्लान बन सकता है।