{"_id":"5f23f6ef8ebc3e9fee66bd93","slug":"horoscope-today-1st-august-2020-in-hindi-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"1 अगस्त राशिफल: महीने का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
1 अगस्त राशिफल: महीने का पहला दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sat, 01 Aug 2020 05:44 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:44 AM IST
विज्ञापन
1 अगस्त का राशिफल
Today Horoscope in Hindi,1st August, 2020
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों में उतार-चढ़ाव आएगा लेकिन भाग्य का साथ मिलने से कई काम बिना मेहनत के हो जाएंगे। शादीशुदा लोगों को गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंता महसूस होगी। थोड़ा तनाव हो सकता है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का आनंद लेंगे। काम के सिलसिले में दिन अच्छा है। ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें।
rashifal 2020
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आप पूजा पाठ में मन लगाएंगे। धन को लेकर चिंतित रहेंगे। शादीशुदा जीवन खुशनुमा रहेगा। रिश्ते में आपसी समाचार प्रेम रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी निराशा हो सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान ठीक-ठाक है। यात्रा पर जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। कामों में सफलता मिलेगी और आप का मनोबल ऊंचा होगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। परिवार में थोड़ा तनाव रहेगा। शादीशुदा जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा है। कुछ खर्चे होंगे।
विज्ञापन
rashifal 2020
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में होती हुई तेजी आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। सेहत के मामले में भी आपको ध्यान देना होगा। बेवजह की चिंता से दूर रहें। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा है। प्रयासों से सफलता मिलेगी। गृहस्थ जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन का फायदा उठाएंगे और कहीं घूमने जाने की कोशिश करेंगे।