मेष राशि- माह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करना पड़ेगा। कष्ट कर यात्रा भी करनी पड़ सकती है किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अशुभ समाचार के संकेत। अगस्त के तीसरे सप्ताह से ग्रहगोचर में आकस्मिक सुधार आपकी सभी परेशानियों का निराकरण करेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी परिवार के बड़े सदस्यों से मतभेद पैदा होने दें। 25, 26 तारीख को रहें जरा बचके।
अगस्त मासिक राशिफल 2020: सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा यह महीना, किसके लिए शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृषभ राशि- माह के आरंभ से ही साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी किंतु, भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सार्थक भी रहेगा और आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे। दूसरे सप्ताह की समाप्ति से कुछ मानसिक परेशानी बढ़ेगी, ऐसे में लेनदेन के मामलों से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 19, 20 तारीख को रहें जरा बचके।
मिथुन राशि- आपकी राशि पर ग्रह गोचर का प्रभाव काफी मिला जुला रहेगा। व्यापार में उन्नति के योग किंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में तनाव रहेगा इसलिए अपने सहकर्मियों एवं उच्च अधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। तीसरे सप्ताह से ग्रहों की शुभता बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध की प्राप्ति के योग बनेंगे। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी तथा धर्म-कर्म के मामलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना बेहतर। 2, 3, 4 तारीखों को रहें जरा बचके।
कर्क राशि- आपकी राशि के लिए माह काफी उतार-चढ़ाव वाला सिद्ध होगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कष्ट कर यात्रा भी करनी पड़ सकती है जिसके परिणामस्वरुप आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं, दुर्घटना और झगड़े विवाद से बचते रहे। कार्य व्यापार की दृष्टि से समय अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। उधार दिया गया पैसा वापस आने की उम्मीद। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से कोई भी कार्य निकलवाना हो तो अवसर अच्छा है लाभ उठायें। 27, 28, 29 तारीखें आपके लिए अशुभ।
सिंह राशि- माह का आरंभ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा किंतु, दूसरे सप्ताह के अंत से विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य अथवा निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस समय परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। आय के साधन बढ़ेंगे शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए आगे बढ़ें। 7, 8, 9 तारीखों को रहें जरा बचके।