फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

12 साल बाद गुरु करेंगे सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Tue, 25 Aug 2026 03:58 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 03:58 PM IST
सार

ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, वृद्धि और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु 31 अक्तूबर 2026 से सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिससे कुछ राशि वालों के नौकरी-कारोबार में वृद्धि के योग बनेंगे। 

विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo from 31 october these zodiac sign will be lucky
गुरु का सिंह राशि में गोचर - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को धन, ज्ञान, संतान, सुख-समृद्दि, सौभाग्य और भाग्य का कारक ग्रह माना जाता है। गुरु एक राशि में करीब 12 महीनों तक रहते हैं जिसके काण सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। गुरु अभी अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं और अतिचारी अवस्था में हैं, जिसके कारण सभी 12 राशि के लोगों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। साल 2026 में गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही खास रहने वाला होगा। पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर 2026 को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु का सिंह राशि में प्रवेश करने से मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और करियर से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण परिवर्तन आ सकता है। गुरु के सिंह राशि में आने से कुछ राशि वालों को नौकरी-कारोबार में तरक्की के नए-नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत और आय के नए-नए योग बन सकते हैं। आइए जानते हैं गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से किन-किन राशियों पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। 

guru gochar 2026 jupiter transit in leo from 31 october these zodiac sign will be lucky
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि पर प्रभाव
अक्तूबर में गुरु का गोचर सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। गुरु का सिंह राशि में गोचर बहुत ही अच्छा और विशेष माना जा सकता है। गुरु का गोचर आपकी राशि में ही गोचर करेंगे, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। नौकरीपेशा लोगों को नई तरह की जिम्मेदारी और प्रमोशन के अवसर मिल सकते हैं। जो लोग किसी तरह का कारोबार आदि करते हैं उनके लिए नए संपर्क और योजनाएं बहुत ही लाभकारी साबित हो सकती हैं। आर्थिक मोर्चे पर पहले के मुकाबले बेहतर परिणाम मिलेंगे। आय बढ़ाने के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं और निवेश से जुड़े मामलों में आपको लाभ की अच्छी संभावना है। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं। 
 
guru gochar 2026 jupiter transit in leo from 31 october these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि पर प्रभाव
गुरु का सिंह राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में बहुत ही बेहतर रहेगा। आय में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। आय और बचत के मामलों में सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को कोई नई तरह की डील मिल सकती है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों का अंत होगा और भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

Mangal Gochar 2026: मंगल की चाल से इन राशि वालों के जीवन में होगी हलचल, नौकरी और सेहत को लेकर रहेंगे परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
guru gochar 2026 jupiter transit in leo from 31 october these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर प्रभाव
मकर राशि वालों पर गुरु का सिंह राशि में गोचर आपके करियर और आर्थिक मामलों में बदलाव लेकर आ सकता है। नौकरी में नई तरह की जिम्मेदारियां मिलने से तरक्की के नए-नए रास्ते खुल सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं उनको बेहतर अवसर मिल सकता है। धन के मामले में आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन आपको इस दौरान किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचना होगा। 

Shukra Rashi Parivartan: शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की
 

Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed