फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर राशि में बनेगा त्रिग्रही योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा अपार धन

Tue, 23 Jan 2024 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 23 Jan 2024 02:03 PM IST
सार

50 साल बाद मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है। फरवरी माह में धन-वैभव और सौंदर्य के प्रधान ग्रह शुक्र मकर राशि में, बुध और मंगल ग्रह भी मकर राशि में मौजूद होंगे।

विज्ञापन
february lucky zodiac signs mars venus and mercury conjunction in makar
planet transit 2024 - फोटो : अमर उजाला

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। सभी ग्रह समम-समय पर एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कई तरह का शुभ और अशुभ योग बनते हैं, क्योंकि कुछ ग्रहों की आपस में मित्रता और कुछ ग्रहों का अन्य ग्रहों के साथ शत्रुता का भाव रहता है। इसके अलावा जब एक से ज्यादा ग्रह किसी एक ही राशि में आ जाते हैं तो युति बनती है। ऐसा ही कुछ 50 साल बाद मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बनने जा रही है। फरवरी माह में धन-वैभव और सौंदर्य के प्रधान ग्रह शुक्र मकर राशि में, बुध और मंगल ग्रह भी मकर राशि में मौजूद होंगे। मकर राशि में तीन ग्रहों की युति होने से सभी राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन इनमें से कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनको सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं मकर राशि में तीन ग्रहों की युति होने से कौन-कौन सी राशियां होंगी। 

february lucky zodiac signs mars venus and mercury conjunction in makar
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धन-लाभ के अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपकी राशि में तीन ग्रहों का योग कुंडली के कर्म भाव में बनने जा रहा है। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। जो लोग जमीन-जायदाद के व्यापार का काम करते हैं उनको कोई अच्छी डील मिल सकती है। पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। 

 
february lucky zodiac signs mars venus and mercury conjunction in makar
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि में यह योग आपके धन और वाणी के भाव में बनने जा रहा है। इस तरह से आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति होने के संकेत हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। जो लोग बेरोजगार हैं उनको रोजगार की प्राप्ति संभव है। जो लोग कारोबार से संबंध रखते हैं उन्हें व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं जिन लोगों का धन फंसा हुआ है उनको वापस मिलने की उम्मीद हैं। यात्रा हो सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
february lucky zodiac signs mars venus and mercury conjunction in makar
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने से मकर राशि के लोगों को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। मंगल, शुक्र और बुध ग्रह का संयोग आपकी ही राशि में बनेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी तरह के कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। वैवाहिक जीवन में साथी का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे।
मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed