फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Favourite Zodiac Signs of Guru Grah: इन राशियों पर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद, मिलती है सुख और समृद्धि

Wed, 30 Apr 2025 12:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 30 Apr 2025 12:11 PM IST
सार

Zodiac Predictions: जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि पाने के लिए गुरु का मजबूत होना आवश्यक माना जाता है।  कुछ राशियां हैं, जिन पर गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के जातक आसानी से धन, सफलता और मानसिक शांति प्राप्त करते हैं। 

विज्ञापन
Favourite Zodiac Signs of Guru Grah Path to Success and Prosperity to These Zodiac Signs
Lucky Zodiac Sign - फोटो : adobe stock

Lucky Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष में गुरु बृहस्पति को अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। वे ज्ञान, धन, धर्म और भाग्य के कारक हैं।  जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि पाने के लिए गुरु का मजबूत होना आवश्यक माना जाता है। जब गुरु की स्थिति व्यक्ति की कुंडली में शुभ होती है, तो उसके जीवन में तरक्की, समृद्धि और आत्मिक संतोष की कोई कमी नहीं रहती। 


Birth Date Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोग होते हैं जिद्दी स्वभाव के, लेकिन फिर भी रहते हैं समृद्ध
कुछ राशियां हैं, जिन पर गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। इन राशियों के जातक आसानी से धन, सफलता और मानसिक शांति प्राप्त करते हैं। गुरु के आशीर्वाद से इन राशियों के जातकों को जीवन में हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है, चाहे वह करियर हो, व्यापार हो या व्यक्तिगत जीवन। आइए जानते हैं कौन-सी राशियां हैं जिन पर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद विशेष रूप से रहता है और उनके जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं।
Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी पर त्रिपुष्कर और रवि योग से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, होगी आर्थिक समृद्धि

Favourite Zodiac Signs of Guru Grah Path to Success and Prosperity to These Zodiac Signs
Lucky Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि में गुरु बृहस्पति उच्च के माने जाते हैं। इस काऱण कर्क राशि के जातकों पर गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहती है। इनका जीवन चाहे जैसे भी कठिनाइयों से भरा हो, गुरु की आशीर्वाद से हमेशा मार्गदर्शन प्राप्त होता है। नौकरी में उन्नति, नई जिम्मेदारियों का मिलना, परिवार में खुशियों का आना और संतान सुख का लाभ ये जातक आसानी से प्राप्त करते हैं। निवेश के क्षेत्र में भी किस्मत उनका साथ देती है और आमदनी में निरंतर बढ़ोतरी होती है।

Favourite Zodiac Signs of Guru Grah Path to Success and Prosperity to These Zodiac Signs
Lucky Zodiac Sign - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य और गुरु का स्वभाविक मेल होता है। इस कारण सिंह राशि के जातकों पर भी गुरु बृहस्पति की कृपा बनी रहती है। इस राशि के लोग जन्मजात नेतृत्व क्षमता से संपन्न होते हैं। उनके भीतर आत्मविश्वास, न्यायप्रियता और करिश्माई व्यक्तित्व होता है। गुरु की आशीर्वाद से ये जातक शिक्षा, करियर और समाज में उच्च स्थान प्राप्त करते हैं। सिंह राशि के जातक जीवन में नाम, प्रसिद्धि और धन की प्राप्ति करते हैं, और उनका जीवन एक प्रेरणा बनता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Favourite Zodiac Signs of Guru Grah Path to Success and Prosperity to These Zodiac Signs
Lucky Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
धनु राशि बृहस्पति के अधिकार में होने के कारण, इस राशि पर गुरु का सबसे गहरा प्रभाव होता है। धनु राशि के लोग नैतिकता, धर्म और ज्ञान के मार्ग पर चलते हैं। ये लोग रचनात्मक होते हैं और स्वतंत्र विचारधारा वाले होते हैं। गुरु की कृपा से ये जातक अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं, अचल संपत्ति अर्जित करते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का अनुभव करते हैं। धनु राशि के जातक उत्साही होते हैं और हमेशा नए कार्यों में सफलता पाने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
Favourite Zodiac Signs of Guru Grah Path to Success and Prosperity to These Zodiac Signs
Lucky Zodiac Sign - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि भी गुरु बृहस्पति की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक संवेदनशील, कलात्मक और आध्यात्मिक स्वभाव के होते हैं। गुरु का आशीर्वाद उन्हें मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन और भौतिक समृद्धि तीनों प्रदान करता है। मीन राशि के जातकों को करियर में अप्रत्याशित अवसर मिलते हैं, स्वास्थ्य अच्छा रहता है और जीवन में आंतरिक संतुष्टि बनी रहती है। आध्यात्मिकता में भी यह राशि विशेष रूप से उन्नति करती है और जीवन में सच्चे सुख की प्राप्ति करती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed