फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कल पांच घंटे से ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में कब देगा दिखाई और क्या होगा प्रभाव

Thu, 27 Aug 2026 01:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 27 Aug 2026 01:06 PM IST
सार

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को देशभर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास त्योहार के बीच साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। आइए इसके समय और प्रभाव को जानते हैं।

विज्ञापन
chandra grahan 2026 on 28 august time impact on india in hindi
Chandra Grahan 2026: - फोटो : अमर उजाला

Chandra Grahan 2026: 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, इसी खास दिन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ग्रहण को लेकर धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताएं जुड़ी हुई हैं। कहते हैं कि, ग्रहण की अवधि में मंदिरों से लेकर घरों तक कई तरह के नियमों का पालन किया जाता है। साथ ही खान-पान से लेकर पूजा-पाठ तक में विशेष सावधानियां बरती जाती हैं। वहीं, ज्योतिषीय नजरिए से भी चंद्र ग्रहण को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसका असर 12 राशियों पर देखने को मिलता है। ऐसे में आइए साल के इस आखिरी ग्रहण के समय, प्रभाव और महत्व को जानते हैं।

chandra grahan 2026 on 28 august time impact on india in hindi
Chandra Grahan 2026: - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

चंद्र ग्रहण 2026 समय और प्रभाव
28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह सावन माह की पूर्णिमा तिथि होगी और इसी दिन रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। वहीं, चंद्र ग्रहण सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारत में इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा और किसी भी तरह का कोई भी प्रभाव माना नहीं जाएगा।

रक्षाबंधन की पूजा थाली में जरूर रखें ये 7 चीजें, जानें हर सामग्री का धार्मिक महत्व

chandra grahan 2026 on 28 august time impact on india in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : अमर उजाला

कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण ?
चंद्र ग्रहण अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका के साथ पश्चिमी एशिया के कई हिस्सों में दिखाई देगा। भारत में ग्रहण दिखाई नहीं देने के कारण यहां इसके धार्मिक नियम लागू नहीं होंगे और सामान्य तरीके से राखी का त्योहार मनाया जाएगा।

रक्षाबंधन 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफा, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

विज्ञापन
विज्ञापन
chandra grahan 2026 on 28 august time impact on india in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : Adobe Stock

शनि की राशि में लगेगा ग्रहण
ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण खास माना जा रहा है। मान्यता के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा। राहु से जुड़े नक्षत्र में ग्रहण होने के कारण इसका प्रभाव अलग-अलग राशियों पर देखने को मिल सकता है।

रक्षाबंधन 2026: क्या चंद्र ग्रहण के कारण बदल जाएगा राखी बांधने का समय? जानें पूरी जानकारी

विज्ञापन
chandra grahan 2026 on 28 august time impact on india in hindi
Chandra Grahan 2026 - फोटो : adobe
कब लगता है चंद्र ग्रहण?
कहते हैं कि, जब भी सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण लगता है। यह घटना पूर्णिमा तिथि घटित होती हैं।

ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये 3 काम
  • मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान खान-पान और सोने से बचना चाहिए। इससे नकारात्मकता बढ़ती है।
  • ग्रहण के समय सुई, कैंची या किसी नुकीली वस्तु से काटने-छांटने का काम न करने की मान्यता है।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करने से बचना चाहिए।
 

Chandra Grahan Rashifal: कुंभ राशि में लगेगा चंद्रग्रहण, इन 5 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed