Chandra Grahan 2025 Date And Time: वर्ष 2025 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं, जिनमें से पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन घटित लगेगा। यह एक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा, जिसका ज्योतिषीय प्रभाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में घटित होगा। इस कारण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र से जुड़े जातकों के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत लेकर आ सकता है। हालांकि, यह ग्रहण किस हद तक प्रभावी रहेगा और भारत में इसे देखा जा सकेगा या नहीं आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
{"_id":"67b2d883a2b0f336ce0096b3","slug":"chandra-grahan-2025-ka-pehla-grahan-kab-hai-lunar-eclipse-2025-in-india-2025-02-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Chandra Grahan 2025: इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें इस समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
Mon, 17 Feb 2025 12:06 PM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:06 PM IST
सार
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन लगने वाला है। आइए जानते हैं यह ग्रहण किस हद तक प्रभावी रहेगा और भारत में इसे देखा जा सकेगा या नहीं...
विज्ञापन
Chandra Grahan 2025
- फोटो : Amar Ujala
चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
- फोटो : Freepik
चंद्र ग्रहण की तिथि और समय
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा। यह ग्रहण फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन घटित होगा।
ग्रहण प्रारंभ होने का समय: सुबह 10 बजकर 41 मिनट
ग्रहण समाप्त होने का समय: दोपहर 2 बजकर 18 मिनट
इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 37 मिनट की होगी।

2025 Prediction: ग्रहों के बड़े बदलावों के चलते साल 2025 में होंगी कई घटनाएं, यहां जानें कैसा रहेगा ये साल
क्या भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?
- फोटो : freepik
क्या भारत में यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा?
यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप के अधिकांश भाग, अफ्रीका के बड़े हिस्से, प्रशांत, अटलांटिक और आर्कटिक महासागर, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, पूर्वी एशिया तथा अंटार्कटिका में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। हालांकि, भारत में इस ग्रहण का दृश्य रूप से अवलोकन संभव नहीं होगा, क्योंकि यह भारतीय समयानुसार दिन में घटित होगा, जब चंद्रमा आकाश में दृष्टिगोचर नहीं होगा।

Chandra Grahan 2025: मार्च में इस दिन लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानिए क्या भारत में आएगा नजर?
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
- फोटो : Freepik
ग्रहण के समय ग्रहों की स्थिति और प्रभाव
ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जो इसे विशेष रूप से प्रभावशाली बनाता है।
ज्योतिषीय दृष्टि से यह चंद्र ग्रहण सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में लगेगा, जो इसे विशेष रूप से प्रभावशाली बनाता है।
- ग्रहण के समय चंद्रमा अपनी राशि सिंह में रहेगा।
- जबकि सूर्य और शनि चंद्रमा के सातवें भाव में स्थित होकर उस पर पूर्ण सप्तम दृष्टि डालेंगे, जिससे ग्रहण का प्रभाव तीव्र होगा।
- केतु चंद्रमा के द्वितीय भाव में स्थित रहेगा, जिससे मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है।
- राहु, बुध और शुक्र चंद्रमा के आठवें भाव में स्थित होंगे, जिससे कुछ राशियों पर मिश्रित प्रभाव पड़ेगा।
- गुरु (बृहस्पति) चंद्रमा के दशम भाव में रहेगा, जिससे धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्तियों में वृद्धि होगी।
- मंगल चंद्रमा के एकादश भाव में स्थित रहेगा, जो साहस और ऊर्जा को बढ़ाने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
ग्रहण का प्रभाव
- फोटो : Freepik
ग्रहण का प्रभाव
चंद्र ग्रहण का प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा, लेकिन विशेष रूप से सिंह राशि और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र में जन्मे लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण रहेगा। यह ग्रहण कुछ लोगों के लिए आर्थिक उन्नति और आत्मविश्वास में वृद्धि का संकेत देगा, जबकि कुछ लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता हो सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को सूर्य ग्रहण के दिन होगा शनि का गोचर, इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
Surya grahan 2025: शनि अमावस्या और सूर्य ग्रहण का दुर्लभ संयोग, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।