फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi Chandra Grahan 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण होली पर, ये तीन राशियां रहें अलर्ट

Sat, 15 Feb 2025 06:44 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 15 Feb 2025 06:44 AM IST
सार

Holi Chandra Grahan 2025: पंचांग के मुताबिक होली फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाते हैं, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। इस साल 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा 

विज्ञापन
Chandra Grahan on Holi 2025 know impact on zodiac signs in hindi
Chandra grahan 2025 - फोटो : Amar Ujala

Holi Chandra Grahan 2025: पंचांग के मुताबिक होली फाल्गुन पूर्णिमा के अगले दिन मनाते हैं, जबकि फाल्गुन पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है। इस साल 13 मार्च की रात होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन यानी 14 मार्च 2025 को होली मनाई जाएगी। लेकिन इस साल होली पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिससे सभी 12 राशियां प्रभावित हो सकती हैं। बता दें चंद्र ग्रहण 14 मार्च को सुबह 9: 29 मिनट से दोपहर 3: 29 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में ये चंद्र ग्रहण नहीं नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।



ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में रहेंगे। वहीं कन्या राशि में पहले से ही केतु विराजमान है, जिससे दोनों ग्रहों की युति होगी। माना जा रहा है दो ग्रहों की इस युति से ग्रहण योग बन रहा है, जिससे कुछ राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में इन जातकों को सभी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

Chandra Grahan on Holi 2025 know impact on zodiac signs in hindi
संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुरना विवाद परेशान करेगा। - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
यह समय मिथुन राशि वालों के लिए मुश्किलों भरा हो सकता है। आपको कार्यों को पूरा करने में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपने खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें, अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिलने पर मन परेशान रहेगा। विदेश से संबंधित मामलों में भी कठिनाइयां आ सकती हैं। संतान से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई पुराना विवाद परेशान करेगा। 

Chandra Grahan on Holi 2025 know impact on zodiac signs in hindi
यदि किसी नौकरी को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अभी और मेहनत करनी होगी। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि वालों को वैवाहिक जीवन में समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। कुछ मौसमी बीमारी आपको अपनी चपेट में भी ले सकती हैं। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रहेगा। कारोबारी यात्राओं के चक्कर में अच्छा-खासा धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। लव लाइफ में तनाव बना रहेगा। यदि किसी नौकरी को पाने के लिए प्रयास कर रहे थे, तो अभी और मेहनत करनी होगी। कोर्ट का मामला लंबा चल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chandra Grahan on Holi 2025 know impact on zodiac signs in hindi
व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहण के प्रभाव से तुला राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बिजनेस में धन हानि होने से मन परेशान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग कार्यक्षेत्र में समस्याएं झेल सकते हैं। घर-परिवार वालों का सहयोग न मिलने से कार्यों को पूरा करने में दिक्कतें आएगी। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। खर्चो की अधिकता होने के कारण आर्थिक समस्या होगी। संतान की ओर से कुछ समस्या सुनने को मिल सकती है। माताजी किसी बात को लेकर नाराज होंगी। व्यापार में कर्मचारियों के कारण समस्याएं और परेशानियां आ सकती हैं। सरकारी क्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed