{"_id":"677628d6c179a4bf820945cf","slug":"2025-prediction-how-will-each-astrological-event-happening-in-2025-affect-the-world-2025-01-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2025 Prediction: ग्रहों के बड़े बदलावों के चलते साल 2025 में होंगी कई घटनाएं, यहां जानें कैसा रहेगा ये साल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
2025 Prediction: ग्रहों के बड़े बदलावों के चलते साल 2025 में होंगी कई घटनाएं, यहां जानें कैसा रहेगा ये साल
Thu, 02 Jan 2025 11:52 AM IST
ज्योति मेहरा
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:52 AM IST
सार
साल 2025 कई मामलों में विचित्र होने वाला है। वार्षिक कुंडली के आकलन के अनुसार, इस साल शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है और गुरु राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में जाएंगे। ग्रहों के इन बड़े बदलावों के बीच साल 2025 कई बड़ी घटनाओं का साक्षी बनेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में जिनसे देश और दुनिया प्रभावित होगी।
विज्ञापन
2025 Prediction:
- फोटो : Amar Ujala
2025 Prediction: साल 2025 कई मामलों में विचित्र होने वाला है। वार्षिक कुंडली के आकलन के अनुसार, इस साल ग्रहों के राजा मंगल होंगे और अप्रैल 2025 के बाद सूर्य हो जाएंगे। साथ ही इस वर्ष में शनि का राशि परिवर्तन हो रहा है। इसी के साथ इस साल गुरु राशि परिवर्तन करते हुए मिथुन राशि में जाएंगे। अतिचारी होने की वजह से कर्क राशि में भी इसी साल प्रवेश करेंगे। साथ ही इस साल राहु केतु की स्थिति में भी बदलाव होगा। केतु सिंह राशि में गोचर करेंगे और राहु मीन राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों के इन बड़े बदलावों के बीच साल 2025 में कई बड़ी घटनाओं का साक्षी बनेगा। आइए जानते हैं साल 2025 में होने वाली बड़ी घटनाओं के बारे में जिनसे देश और दुनिया प्रभावित होगी।
सूर्य ग्रहण
- फोटो : Freepik
दो सूर्य ग्रहण भी लगेंगे-
29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण दुनियाभर में यूरोप, एशिया के उत्तरी इलाकों, अफ्रीका के उत्तरी व पश्चिमी इलाकों समेत नॉर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका के उत्तरी हिस्सों, अटलांटिक व आर्कटिक क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह पूर्ण ग्रहण दोपहर 14.21 बजे से शाम 18.14 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका कोई धार्मिक प्रभाव नहीं माना जाएगा। साथ ही इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण रात्रि में लगेगा, जो आश्विन मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या के दिन रात 22.59 बजे से शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 03.23 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका धार्मिक प्रभाव भी नहीं होगा और न ही इसका सूतक काल मान्य होगा।
Kali Mirch Ke Upay: काली मिर्च के इन उपायों से बरसेगी शनिदेव की कृपा, दूर होगी हर समस्या
विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण
- फोटो : Freepik
दो चंद्र ग्रहण-
साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को फाल्गुन मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 10.41 बजे से दोपहर 14.18 बजे तक रहेगा। यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से भारत में कोई महत्व नहीं होगा।

दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को भाद्रपद मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन लगेगा। यह रात्रि 21.57 बजे शुरू होकर 1.26 बजे तक प्रभावी रहेगा और भारत समेत संपूर्ण एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, न्यूजीलैंड, पश्चिमी और उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के पूर्वी क्षेत्रों में दिखाई देगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा, इसलिए इसका सूतक काल मान्य होगा और धार्मिक दृष्टि से इसका महत्व होगा।
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
Lucky Date Of Birth: इस तारीख में जन्मे लोग होते हैं धनी और ऊर्जावान, जानें इनकी विशेषता
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य