फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या राशि में बना भद्र महापुरुष राजयोग, इन राशियों की धन-दौलत और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी के योग

Tue, 22 Sep 2026 03:27 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 22 Sep 2026 03:27 PM IST
सार

कन्या राशि में भद्र महापुरुष राजयोग का निर्माण हुआ है जिससे कुछ राशि वालों के लिए शुभ संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं राशियां।

विज्ञापन
budh gochar in kanya rashi and make bhadra mahapurusha yog these zodiac sign will be lucky
भद्र राजयोग - फोटो : amar ujala

ज्योतिष शास्त्र में भद्र महापुरुष योग को बहुत ही शुभ योग माना जाता है। यह राजयोग बुध ग्रह के अपनी स्वराशि या उच्च राशि में होने पर बनता है। जब बुध मिथुन या कन्या राशि में होकर कुंडली के केंद्र भाव में यानी 1, 4, 7 या 10वें स्थित होता है तब भद्र महापुरुष योग का निर्माण होता है। इस समय कन्या राशि में यह शुभ योग बना हुआ है जो 26 सितंबर तक रहेगा। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को आने वाले दिनों में लाभ होता हुआ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर लाभ मिल सकता है। करियर में जबरदस्त आपको सफलता हासिल होने के योग भी बन रहे हैं। आइए जानते हैं भद्र महापुरुष राजयोग बनने से किन राशियों के लिए शुभ और शानदार रहेगा। 


 

budh gochar in kanya rashi and make bhadra mahapurusha yog these zodiac sign will be lucky
कन्या राशि - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आने वाला दिन बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। आपको कार्यक्षेत्र में धन लाभ के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में कोई योजना कामयाब होगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा। 

श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों का ऐसा होता है व्यक्तित्व, समाज में मिलता है खूब मान-सम्मान
budh gochar in kanya rashi and make bhadra mahapurusha yog these zodiac sign will be lucky
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए यह योग बहुत ही शुभ साबित होगा। व्यापार-नौकरी में आपको अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में आपको आने वाले दिनों में बड़ा और बेहतर लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी। इसी के साथ धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh gochar in kanya rashi and make bhadra mahapurusha yog these zodiac sign will be lucky
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए भद्र महापुरुष योग बहुत ही अच्छा और शानदार रहेगा। इस दौरान कई लोगों के नौकरी में वेतन वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। कारोबारियों के लिए आने वाले समय में कई तरह के मुनाफे हासिल करने योग बन रहे हैं। निवेश से आपको अच्छा लाभ होगा, जिससे आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। आय में इजाफा होगा। 
विज्ञापन
budh gochar in kanya rashi and make bhadra mahapurusha yog these zodiac sign will be lucky
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में मजबूती रहेगी। इस राशि के जातकों को करियर में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। जो लोग व्यापार में हैं, उन्हें आने वाले दिनों में बंपर लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। 

अक्तूबर लकी राशिफल 2026: अक्तूबर माह में मेष-कन्या सहित इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed