Budh Gochar 2025: 23 मई 2025 को बुध मेष राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए शुक्रदेव की राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के गोचर करने से कुछ राशि वालों के लिए अच्छा तो कुछ लिए नकारात्मक असर रह सकता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को सभी ग्रहों में राजकुमार का दर्जा मिला हुआ है। इसके अलावा बुध शिक्षा, व्यापार, गणित, तर्क-वितर्क और ज्ञान का कारक है। बुध को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। कुंडली में बुध की शुभ स्थिति से करियर, व्यापार और जीवन में सफलता और प्रगति के अवसर मिलते हैं। इस माह बुध क राशि परिवर्तन दूसरी बार होने जा रहा है, इसके पहले बुध का गोचर 07 मई को हुआ था। आइए जानते हैं बुध के वृषभ राशि में गोचर करने से किसे लाभ और किसे परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध ग्रह का गोचर, जानिए किसको लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
Budh Gochar 2025: 23 मई को बुध राशि परिवर्तन करने वाले हैं। बुध शुक्रदेव की राशि वृषभ में प्रवेश करेंगे, जिससे कुछ को लाभ तो कुछ को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुध के गोचर से तीन राशियों को होगा लाभ
कर्क राशि
23 मई 2025 को बुध का वृषभ राशि में गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपकी राशि में बुध का गोचर ग्यारहवें भाव यानी लाभ भाव में होगा। जिसके कारण आपको लाभ अर्जित करन के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। आपके रुके हुए काम अब जल्द से जल्द पूरे होंगे। आय में जबरदस्त वृद्धि इजाफा देखने को मिलेगा और बाजार में निवेश के लिहाज से आपको अच्छा खासा मुनाफा मिल सकता है। कर्क राशि के जातकों को करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल होगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश में उनका कुछ नए अवसर मिल सकते हैं।
Budh Asta 2025: बुध हो रहे हैं अस्त, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना हो सतर्क
कन्या राशि वालों के लिए बुध का गोचर अनुकूल और सकारात्मक रहेगा। बुध के गोचर करने के बाद कन्या राशि वालों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कन्या राशि के जातकों के लिए बुध लग्न और दशम भाव से स्वामी हैं और अब जब बुध का गोचर वृषभ राशि में होगा तो यह आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। नवम भाव भाग्य का भाव होता है। इस तरह से कन्या राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। धर्म और आध्यात्म की तरफ आपका रुझान बढ़ेगा। ज लोग उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं उनके लिए सफलता आसानी से मिलेगी। परेशानियों का हल मिलेगा।
Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
बुध का वृषभ राशि में गोचर कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। बुध कुंभ राशि वालों के लिए पंचम और अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और यह चौथे भाव में गोचर करने वाले हैं। कुंडली का चौथा भाव भूमि, भवन, वाहन और सुख का होता है। ऐसे में कुंभ राशि वालों के लिए बुध का गोचर आपके सुखों में वृद्धि करेंगे। अचानक धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध लग्न और चौथे भाव के स्वामी होकर अब यह आपके बारहवें भाव में गोचर करने जा रहे हैं। कुंडली का 12वां भाव खर्चो और मोक्ष का कारक होगा है। ऐसे में आपके लिए खर्चों में बढ़ोतरी होगी और सेहत में गिरावट देखने को मिलेगी।