Lucky Rashifal: 19 मई 2025 से मई के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते चंद्रमा, गुरु, शुक्र और न्याय के देवता शनि का विशेष संयोग बनने वाला है। ज्योतिष गणना के मुताबिक इस सप्ताह मीन राशि में चंद्रमा, शुक्र और शनि के होने से त्रिग्रह योग का निर्माण होगा। इस योग के प्रभाव से कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा बरसेगी। इसके अलावा इन जातकों को वैवाहिक जीवन, करियर, व्यापार और शिक्षा में मनचाहा लाभ मिलेगा। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
Lucky Rashifal: इन चार राशि वालों के लिए मई का नया सप्ताह रहेगा शुभ, नौकरी के मिलेंगे अवसर
Lucky Rashifal: 19 मई 2025 से मई के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। इस हफ्ते चंद्रमा, गुरु, शुक्र और न्याय के देवता शनि का विशेष संयोग बनने वाला है।
वृषभ राशि
मई का नया सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके सभी अटके काम इस सप्ताह पूरे होंगे। परिवार का साथ बना रहेगा। नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि भी हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ डिनर व पार्टी का प्लान कर सकते हैं। जिन सरकारी कामों को पूरा करने में बाधाएं आ रही थी, तो वह दूर होगी। गुरु ग्रह की कृपा से संतान के करियर में चल रही परेशानियां दूर होंगी।
Moles on Face: चेहरे की इन 4 जगहों पर "तिल" का निशान व्यक्ति को बनाता है भाग्यशाली
कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार से होगी। आप कोई नया काम कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपकी कार्यक्षेत्र में भी सराहना होगी। कारोबार में उन्नति एवं लाभ में वृद्धि संभव है। कोर्ट के मामलों से राहत प्राप्त होगी। माता-पिता के साथ संबंधों में सुधार होगा।
Budh Asta 2025: बुध हो रहे हैं अस्त, जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ और किन्हें रहना हो सतर्क
तुला राशि
सप्ताह की शुरुआत में ही यात्रा के योग है। कठिन परिश्रम से ही प्रयास सफल होंगे। इस समय सोशल मीडिया में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते है। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके व्यवहार के कारण समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। शारीरिक रूप से भी आप स्वस्थ रह सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है।
Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए यह समय खास रहेगा। नौकरी में सीनियर और जूनियर का साथ बना रहेगा। कोर्ट के मामलों में जो दिक्कतें आ रही थी, वह अब दूर होंगी। विद्यार्थियों को विशेष उपलब्धियां प्राप्त हो सकती हैं। सुख-सुविधा से जुड़े साधनों की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से रिश्ता अधिक मजबूत होगी। धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की दस्तक होगी। नौकरी के नए मौके सप्ताह के अंत तक आपको मिलेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।