Ketu Ka Singh Rashi Mein Gochar: आज 18 मई 2025 को केतु सायं 4:30 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । यह वैदिक ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। केतु एक छाया ग्रह है जो अदृश्य शक्ति, अध्यात्म, रहस्य और मोक्ष का प्रतिनिधित्व करता है। इसकी गति वक्री होती है और यह हमेशा पिछली राशि की ओर चलता है। इस बार जब केतु सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं । इस दौरान चंद्रमा मकर राशि और श्रवण नक्षत्र में स्थित होगा, जिससे इस गोचर का प्रभाव और भी गहन और विशेष हो जाएगा। केतु का यह गोचर जीवन के कई क्षेत्रों जैसे करियर, संबंध, स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति और आध्यात्मिक प्रगति को प्रभावित कर सकता है।
Ketu Gochar 2025: केतु का सिंह राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 18 May 2025 03:11 PM IST
सार
Ketu Gochar Ka Rashiyon Par Prabhav: आज 18 मई 2025 को सायं 4:30 बजे केतु सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो सभी राशियों के लिए एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय परिवर्तन है। यह गोचर जीवन के विभिन्न पहलुओं पर गहरा प्रभाव डाल सकता है, विशेष रूप से जिनकी कुंडली में केतु सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन