Budh Asta 2025: 18 मई 2025 को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त होने जा रहे हैं, जो वैदिक ज्योतिष के अनुसार एक अत्यंत महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। खास बात यह है कि इसी दिन राहु और केतु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं, जिससे इस दिन ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बुध को बुद्धि, वाणी, व्यापार और संचार का कारक ग्रह माना जाता है, और इनका अस्त होना मानसिक संतुलन, संवाद, फैसलों और व्यापारिक गतिविधियों पर असर डाल सकता है।
Mulank 9: राजयोग लेकर आते हैं मूलांक 9 के जातक, जन्म से ही होता है नेतृत्व का गुण
बुध 18 मई को मेष राशि में अस्त हो रहे हैं और 10 जून को अपनी स्वराशि मिथुन में उदित होंगे। इस दौरान वे अस्त अवस्था में ही वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे और फिर मिथुन में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग देखने को मिलेगा। कुछ राशियों जैसे वृषभ और कन्या को बुध अस्त के बावजूद सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं, जबकि कुछ राशियों के लिए यह समय भ्रम, गलतफहमी और निर्णयों में देरी का कारण बन सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन राशियों को इस अवधि में लाभ मिलेगा और किन्हें सावधानी बरतने की ज़रूरत है।
Rahu Gochar 2025: आज राहु का कुंभ राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
2 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
बुध के आपके लग्न में अस्त होने से संवाद और विचार व्यक्त करने में कठिनाई आ सकती है। सेल्स, मीडिया और कला से जुड़े लोगों के लिए यह समय चुनौतियों से भरा रहेगा। शिक्षा, संतान और प्रेम संबंधों में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे रिश्तों में खटास और निजी समय में कमी आ सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
3 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
बुध के बारहवें भाव में अस्त होने से आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे लेकिन बचत करना कठिन हो सकता है। घर की जिम्मेदारियों के चलते धन संचय में परेशानी होगी। जो लोग शेयर मार्केट या ट्रेडिंग से जुड़े हैं, उन्हें सतर्क रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी की सेहत पर असर पड़ सकता है और दवाइयों या इलाज पर खर्च बढ़ सकता है।
4 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
बुध आपके ग्यारहवें भाव में अस्त हो रहे हैं जिससे आप बातचीत में आक्रामक हो सकते हैं, जिससे रिश्तों में खटास आ सकती है। भाई-बहनों की सेहत और पारिवारिक संबंधों पर भी असर पड़ेगा। मां की सेहत की निगरानी ज़रूरी होगी। निवेश के मामलों में यह समय उचित नहीं है। सामाजिक और प्रेम संबंधों से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा।
5 of 13
बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
बुध के दसवें भाव में अस्त होने से आपके खर्चों पर नियंत्रण रहेगा, लेकिन करियर को लेकर असमंजस और आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। कामकाज में गलतफहमियों या दस्तावेजी गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। मां का सहयोग और पारिवारिक संतोष की भावना कमजोर रह सकती है।