Ardhakedra Yog In Kundli: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब दो ग्रह एक-दूसरे से ठीक 45 डिग्री की दूरी पर स्थित होते हैं, तब एक खास योग बनता है जिसे अर्धकेंद्र योग कहा जाता है। यह योग ग्रहों की ऊर्जा को विशेष तरीके से सक्रिय करता है, जिसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है।
Rahu Gochar 2025: राहु करेंगे कुंभ में राशि में गोचर, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा होगा असर
17 मई 2025 को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सूर्य और शुक्र इस खास स्थिति में आकर अर्धकेंद्र योग का निर्माण करेंगे। इस समय सूर्य वृषभ राशि में विराजमान हैं, जबकि शुक्र मीन राशि में स्थित हैं। दोनों ग्रहों के बीच स्वाभाविक शत्रुता मानी जाती है, लेकिन इस विशेष योग में उनका मिलन कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा।
Vastu Tips: घर बनवाते समय इन वास्तु नियमों का जरूर रखें ख्याल, होगी सुख-शांति और बरकत
इस अर्धकेंद्र योग का असर सभी 12 राशियों पर तो पड़ेगा, लेकिन इनमें से 5 राशियों को विशेष रूप से लाभ मिलने वाला है। इन जातकों को करियर, धन, मान-सम्मान और संबंधों के क्षेत्र में बड़ा फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं वो कौन सी 5 भाग्यशाली राशियाँ हैं जिन्हें इस योग से विशेष लाभ मिलेगा।
Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान
2 of 6
Ardh Kendra Yog
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष जातकों के लिए यह समय तरक्की और नए अवसरों से भरा हो सकता है। सूर्य और शुक्र की स्थिति आपके रुके हुए कार्यों को गति देगी और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। विदेश यात्रा या नए बिज़नेस की शुरुआत के योग हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा और सामाजिक रूप से आप सक्रिय रहेंगे। मेहनत का फल मिलने वाला है, इसलिए यह समय पूरी लगन से काम करने का है।
3 of 6
Ardh Kendra Yog
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए अर्धकेंद्र योग लंबे समय से अधूरे कार्यों को पूरा करने में मदद करेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और आय वृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी और यात्राओं के योग भी बन सकते हैं। करियर और रोजगार से जुड़ी संभावनाएं प्रबल रहेंगी।
4 of 6
Ardh Kendra Yog
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए यह योग आनंद और सफलता का संकेत है। परिवार और सामाजिक जीवन में सुधार आएगा, मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और घर या प्रॉपर्टी से जुड़ी योजनाएं बन सकती हैं। धन संबंधी मामलों में लाभ होगा और निवेश करने का उचित समय रहेगा।
5 of 6
Ardh Kendra Yog
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को करियर और पारिवारिक जीवन में संतुलन का लाभ मिलेगा। माता-पिता का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। प्रमोशन या नई नौकरी की संभावनाएं बन रही हैं। धन वृद्धि और संपत्ति संबंधी लाभ के संकेत हैं। आप कुछ बड़ा हासिल करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकते हैं।