फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ketu Ka Rashi Parivartan: केतु का गोचर खोल देगा भाग्य के द्वार, इन राशियों को मिलेगा राजयोग का साथ

Sat, 17 May 2025 04:21 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 17 May 2025 04:21 PM IST
सार

Ketu Gochar 2025: केतु के सिंह राशि में प्रवेश से कई राशियों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है। ये गोचर कुछ जातकों के लिए नए राजयोग और तरक्की के द्वार खोलेगा।
 

विज्ञापन
Ketu Transit into Leo to Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
ketu gochar - फोटो : adobe stock

Ketu Gochar: केतु को वैदिक ज्योतिष में एक छाया ग्रह और अशुभ प्रभाव देने वाला ग्रह माना जाता है। यह हर राशि में लगभग 18 महीनों तक रहता है और इस दौरान व्यक्ति के जीवन में गहरे आध्यात्मिक और मानसिक बदलाव ला सकता है। 18 मई 2025 को शाम 5 बजकर 08 मिनट पर केतु कन्या राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और सूर्य से केतु की शत्रुता मानी जाती है। ऐसे में यह गोचर कुछ राशियों के लिए तनाव, भ्रम और चुनौतियों का कारण बन सकता है।


Weekly Horoscope (19 To 25 May): मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह, किसे लाभ किसे नुकसान
हालांकि, हर गोचर की तरह यह परिवर्तन भी सभी के लिए एक जैसा नहीं होता। कुछ राशियों के लिए यह समय नई शुरुआत, उन्नति और राजयोग के योग लेकर आएगा। केतु का यह गोचर कुछ लोगों के लिए करियर, आध्यात्मिक उन्नति और छुपे हुए लाभ के द्वार खोलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इस गोचर से विशेष लाभ और किन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।
Rahu Gochar 2025: राहु करेंगे कुंभ में राशि में गोचर, जानिए मकर, कुंभ और मीन राशि पर कैसा होगा असर

Ketu Transit into Leo to Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
ketu gochar - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
केतु का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए आत्मबल और नेतृत्व क्षमता में बढ़ोतरी लेकर आएगा। आप खुद को पहले से ज़्यादा आत्मविश्वासी और निर्णायक महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी भूमिका मजबूत होगी और आपको लीडरशिप के अच्छे मौके मिल सकते हैं। जिन कार्यों में पहले रुकावटें आ रही थीं, उनमें अब गति आएगी और काम धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। आर्थिक रूप से यह समय लाभकारी रहेगा। नए स्रोतों से धन प्राप्ति या पुराना रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, यह गोचर आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और सफलता की नई राहें खोलेगा।

Ketu Transit into Leo to Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
ketu gochar - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
केतु का यह गोचर वृषभ राशि के लोगों के लिए मानसिक और आध्यात्मिक विकास का समय है। इस दौरान आप खुद के भीतर एक गहराई से जुड़ाव महसूस करेंगे, जिससे निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आएगा। मानसिक स्पष्टता बढ़ेगी और आप चीज़ों को एक नए दृष्टिकोण से देखने लगेंगे। पारिवारिक जीवन में भी शांति बनी रहेगी, और आप घरेलू ज़िम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे। जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। यह समय नए प्रोजेक्ट्स, विचारों और रचनात्मक योजनाओं की शुरुआत के लिए बेहद अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ketu Transit into Leo to Bring Fortune for These 3 Zodiac Signs
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
केतु के गोचर से कन्या राशि वालों के लिए विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और करियर में उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। अगर आप किसी स्कॉलरशिप, रिसर्च या इंटरनेशनल प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नेटवर्किंग और नए कॉन्टैक्ट्स बनेंगे, जो आपके भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे। कार्यस्थल पर अप्रत्याशित रूप से तरक्की या नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और जीवन में स्थिरता का अनुभव होगा। यह समय आपके लिए आत्मविकास और सामाजिक प्रतिष्ठा दोनों में वृद्धि का संकेत देता है।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed