आज सप्ताह का पहला दिन है और चैत्र माह कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है। आज के दिन कई राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा तो वहीं कुछ राशि वालों को आज का दिन सतर्क रहने होगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्दि होगी। कार्यों में सफलता प्राप्ति होगी। आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी। वहीं आज कुछ आपको वाद-विवाद से बच कर रहना होगा। सेहत में गिरावट आ सकती है।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 24 मार्च का राशिफल...
Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए अब जो भी प्रयास करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको किसी नए पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। ननिहाल पक्ष आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सामाजिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से भी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका यदि कोई सरकारी काम अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका उलझनों को लेकर मन परेशान रहेगा। वरिष्ठ सदस्य आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप अपने जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर बातचीत करेंगे। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप सुख-साधनों में मनोरंजन के काम पर अच्छा खर्च करेंगे। आप बिना सोचे समझे कोई इन्वेस्टमेंट करने से बचें। आपका इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। जो आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती देंगे।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। जीवनसाथी की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। धन संपत्ति को लेकर आप थोड़ा सोच समझकर चले। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। नौकरी में लोगों को अपने कामों में बदलाव लाने के बारे में सोचना होगा। आपको अपनी संतान से किए हुए बातें को बुरा करना होगा। आपको किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है।