फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

Sat, 22 Mar 2025 12:54 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 22 Mar 2025 12:54 PM IST
सार

Weekly Rashifal  (24 to 30 March): यह सप्ताह नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा? सभी प्रश्नों के उत्तर को जानने के लिए पढ़ें चंद्र राशि के आधार पर साप्ताहिक राशिफल में। 

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 march 2025 know predictions of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : adobe stock

मेष


मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उठापटक वाला रह सकता है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज आदि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। आप नौकरीपेशा हों या फिर कारोबारी आपको किसी भी महत्वपूर्ण को निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। सप्ताह के पूर्वार्ध में मौसमी बीमारी के चलते आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इस दौरान अपनी दिनचर्या और खान-पान सही रखें और किसी भी शारीरिक दिक्कत को इग्नोर करने की गलती न करें। नौकरीपेशा लोगों को अपने टारगेट को पूरा करने में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सावधान रहें क्योंकि वे आपके कार्य में अड़चन पैदा कर सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं और नौकरी के लिए अथवा पहले से कार्यरत हैं और अपने प्रमोशन अथवा ट्रांस्फर की आस लगाए हुए हैं तो इसके लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप व्यवसाय को विस्तार देने की योजनाओं पर तो काम करेंगे लेकिन क्रियान्वयन में आ रही आर्थिक दिक्कतें आपकी चिंता का कारण बनेंगी। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं और प्रतिदिन पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 march 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बीते हफ्ते के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको अपने कार्यों में अनुकूलता बनी रहनी चाहिए। सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होने से आपका उत्साह और पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आपके भीतर आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों और मेहनत को मान्यता मिलेगी। सीनियर और जूनियर आपका भरपूर सहयोग करेंगे। सप्ताह के मध्य में उच्च अधिकारियों की मदद से लाभ के योग भी बनेंगे। यदि आपका कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो आपके विरोधी आपसे समझौते के लिए पेशकश कर सकते हैं अथवा फैसला आपके हक में आ सकता है। यदि आप किसी विशेष प्रोजेक्ट से जुड़ने के लिए प्रयासरत थे तो आपकी यह मनोकामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है।

सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी सदस्य की बड़ी उपलब्धि से घर-परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में अनुकूलता बनी रहेगी। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में परिवार के साथ पिकनिक-पर्यटन आदि का प्रोग्राम बन सकता है। तीर्थ दर्शन का सौभाग्य भी प्राप्त हो सकता है।

उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा एवं श्री शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 march 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कामकाज और विरोधियों को लेकर बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य को दूसरों के भरोसे छोड़ने की बजाय स्वयं मनोयोग से समय पर करने का प्रयास करना चाहिए। यह सप्ताह जीवन से जुड़ी तमाम दिक्कतों की तरफ से मुंह मोड़ लेने की बजाय चुनौतियों का डंटकर सामना करने वाला है। धैर्य और विवेक के साथ जीवन की गुत्थियों को सुलझाने का प्रयास करें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

सप्ताह के मध्य में कार्य विशेष के निष्पादन में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन उस कठिन समय में आपके शुभचिंतक काफी मददगार साबित होंगे। इस दौरान आपके सहकर्मियों के साथ मित्रवत संबंध बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कारोबारी समस्या का समाधान निकल आने पर आप राहत की सांस लेंगे। बिक्री एवं लाभ की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए सामान्य साबित होगा। रिश्ते-नाते को मधुर बनाए रखने के लिए लोगों की हर बात पर रिएक्ट करने से बचें। प्रेम संबंध और वैवाहिक संबंध को मधुर बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की गलती न करें।  

उपाय: प्रतिदिन श्वेतार्क गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें तथा गणेश चालीसा का पाठ करें।


Surya Grahan 2025 Date : कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? राशियों पर कैसा होगा इसका प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 march 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह लोगों के साथ बात व्यवहार करते समय खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। आपको यह समझना होगा कि आप लोगों से कहते क्या हैं और दूसरे व्यक्ति तक पहुंचता क्या है। कुल मिलाकर लोगों के साथ संवाद बनाए रखें और किसी भी प्रकार की गलतफहमी न खुद पालें और न दूसरों को होने दें। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य प्रतीत हो रहा है। कार्यक्षेत्र में विशेष परिवर्तन के योग नहीं बन रहे हैं। ऐसे में यदि आप नौकरी में बदलाव की आस बनाए हुए थे तो आपको अभी इंतजार करना होगा।

सप्ताह के मध्य में कामकाज से जुड़ी कुछ मुश्किलें आ सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह कारोबार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह कारोबार में अपेक्षित लाभ पाने अथवा बाजार में फंसे धन को निकालने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास और परिश्रम की आवश्यकता रहेगी। इस सप्ताह अपने इष्टमित्र अथवा रिश्तेदारों से ज्यादा अपेक्षा न पालें और अपने सामर्थ्य के अनुसार ही किसी कार्य को हाथ में लें। प्रेम संबंध और पारिवारिक सुख की दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद है। सप्ताह के उत्तरार्ध में जीवनसाथी से जुड़ी कोई चिंता सता सकती है।  

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध एवं जल अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।

विज्ञापन
weekly horoscope saptahik rashifal 24 to 30 march 2025 know predictions of all zodiac signs
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

सिंह
सिंह राशि के जातकों को अपने जीवन में कुछ बड़े बदलाव के लिए खुद को तैयार कर लेना चाहिए। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियों अथवा विभाग में बदलाव की संभावना बन रही है। करियर में बड़े बदलाव होने के कारण कुछ चीजें आपके अनुकूल तो कुछ चीजें प्रतिकूल भी हो सकती हैं। करियर और कारोबार दोनों में बदलती हुई परिस्थितियां आपके जीवनशैली में बदलाव का कारण भी बनेंगी। अधिक भागदौड़ के कारण आपके भीतर शारीरिक और मानसिक थकान बनी रहेगी। ऐसे में आपको कामकाज के साथ अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

यदि आप अपने व्यवसाय में बदलाव अथवा उसको विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध की गाड़ी के पटरी से उतरने का खतरा बना रहेगा। किसी तीसरे व्यक्ति की जरूरत से ज्यादा दखलंदाजी के कारण आपके रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। परिवार में किसी बुर्जुग की सेहत को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों को इग्नोर न करें और अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें।

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed