फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2025: आज चैत्र नवरात्रि पर बन रहे हैं कई शुभ संयोग, इन राशियों का खुलेगा किस्मत का ताला

Sun, 30 Mar 2025 06:47 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 30 Mar 2025 06:47 AM IST
सार

Shubh Yog on Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि 2025 का समय ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा, जबकि कुछ राशियों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। यह समय विशेष रूप से सकारात्मक बदलाव और उन्नति का समय साबित हो सकता है। इस दौरान मां दुर्गा की उपासना से जीवन में समृद्धि, खुशहाली और शांति का आगमन हो सकता है। सभी राशियों को अपनी जीवन यात्रा में सफलता और सुख प्राप्ति के लिए इस समय का सही उपयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog On Navratri These Zodiac Sign Will Get Lucky
lucky zodiac sign on navratri - फोटो : adobe stock

Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog: आज चैत्र नवरात्रि का प्रथम दिन है।  यह विशेष पर्व हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है और पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस बार 2025 में चैत्र नवरात्रि आज यानी 30 मार्च से शुरू होकर 6 अप्रैल तक रहेगी। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना की जाती है, जो जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक मानी जाती है। विशेष रूप से, इसी दिन से हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होती है, जो नई उम्मीदों और संकल्पों का संचार करता है।

Surya Grahan Ka Rashiyon Par Prabhav: सूर्य ग्रहण में कुछ दिन शेष, जान लें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

इस बार चैत्र नवरात्रि का आरंभ रविवार से हो रहा है यानी कि इस साल मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर धरती पर आएंगी। मां दुर्गा का हाथी पर सवार होकर आना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा होने लोगों के धन में वृद्धि होती है और देश की अर्थ व्यवस्था में सुधार होता है।   इस साल चैत्र नवरात्रि में अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। नवरात्रि के पहले दिन  इंद्र योग और रेवती नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में इस विशेष संयोग का शुभ असर इन राशियों पर देखने को मिलेगा।

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि के बीच में होगा मंगल का महागोचर, इन राशि वालों को मिल सकता है धनलाभ

Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog On Navratri These Zodiac Sign Will Get Lucky
lucky zodiac sign on navratri - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह नवरात्रि  काफी शुभ साबित होने वाली है। इस दौरान कर्क राशि के जातक नए घर या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही, करियर में भी नई दिशा और सफलता के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा और मानसिक तनाव से राहत मिल सकती है। रिश्तों में आई दूरियां समाप्त हो सकती हैं, जिससे परिवार में एकता बढ़ेगी और कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। कुल मिलाकर, यह समय सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।

Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog On Navratri These Zodiac Sign Will Get Lucky
lucky zodiac sign on navratri - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
चैत्र नवरात्रि  कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाली है। इस दौरान आर्थिक लाभ की संभावना प्रबल रहेगी। यदि आपने पहले कहीं निवेश किया है , तो इस समय अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान बढ़ेगा, जिससे आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। परिवार में किसी शुभ समाचार के मिलने की संभावना है। इसके अलावा, इस समय भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करने का मन बना सकते हैं और बड़ी धनराशि भी आपके हाथ लग सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog On Navratri These Zodiac Sign Will Get Lucky
lucky zodiac sign on navratri - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
चैत्र नवरात्रि के दौरान तुला राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, तो अब यह समस्या समाप्त हो सकती है। इस दौरान आपको नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं। घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। मां दुर्गा की कृपा से आत्मविश्वास बढ़ेगा और किसी पुरानी मानसिक परेशानी से भी मुक्ति मिल सकती है। आप महसूस करेंगे कि जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2025 Shubh Yog On Navratri These Zodiac Sign Will Get Lucky
lucky zodiac sign on navratri - फोटो : अमर उजाला

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि करियर के क्षेत्र में बड़ी सफलता लेकर आ सकती है। नौकरी या व्यवसाय से संबंधित कोई चिंता समाप्त हो सकती है, क्योंकि नए अवसर आपके रास्ते में आ सकते हैं। इस दौरान आपके करीबी लोग आपका साथ देंगे और इस समय आपको सहायता मिल सकती है। इसके साथ ही, विवाह में भी खुशहाली आएगी, और जो लोग नौकरी की तलाश में थे, उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। यदि आप धार्मिक कार्यों में रुचि रखते हैं, तो इस समय आप उन कार्यों में भी भाग ले सकते हैं।

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed