फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मीन राशि में बनेगा 6 ग्रहों का षडग्रही योग, 29 मार्च के बाद चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत

Sun, 23 Mar 2025 02:31 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 23 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

6 ग्रह मीन राशि में एक साथ मौजूद रहकर दुर्लभ योग का निर्माण करने जा रहे हैं। 29 मार्च को शनि मीन राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन
six planets make auspicious yog in pisces on 29 march the zodiac sign will be lucky
ग्रहों की युति - फोटो : adobe stock
29 मार्च का दिन ग्रहों के गोचर और स्थितियों के अनुसार बहुत ही खास रहने वाला है। इस दिन एक साथ मीन राशि में 6 ग्रह स्थित होंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर दूसरे ग्रहों से युति करते हुए कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं। ग्रहों की युति से इसका प्रभाव दुनिया पर पड़ता है। दरअसल 6 ग्रह मीन राशि में एक साथ मौजूद रहकर दुर्लभ संयोग का निर्माण करने जा रहे हैं। शनि करीब ढाई वर्षों बाद कुंभ राशि से मीन राशि में आ रहे हैं जहां यह आने वाला ढाई वर्षो तक इसी राशि में होंगे। शनि के मीन राशि में गोचर करने से पहले राहु और शुक्र पहले से ही मीन राशि में गोचरस्थ हैं। सूर्य और बुध मीन राशि में पहले से भ्रमण कर रहे हैं। चंद्रमा भी इस दिन मीन राशि में प्रवेश होंगे। 29 मार्च को मीन राशि में 6 ग्रहों के दुर्लभ संयोग से कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ साबित होगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं भाग्यशाली राशियां। 
six planets make auspicious yog in pisces on 29 march the zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
29 मार्च को शनि का गोचर और 6 ग्रहों का एक साथ मीन राशि में रहना सिंह राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। लाभ के बेशुमार मौके आपको मिल सकते हैं। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग अष्टम भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको अचानक लाभ की परिस्थितियां बनेंगी। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का फल मिलेगा। आपकी आय में इजाफा होगा। कार्यों में सिद्धि की प्राप्ति होगी और धन की बचत करने में कामयाब होगा। नौकरी में प्रमोशन और जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं। 

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को मीन में एंट्री लेंगे शनि, जानें किस पर लगेगी साढ़ेसाती और किसे मिलेगी मुक्ति

six planets make auspicious yog in pisces on 29 march the zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
धनु राशि 
29 मार्च को षडग्रही योग का बनना धनु राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आप योगा आपकी कुंडली के चौथे भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको वाहन का सुख, भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा और आय में जबरदस्त इजाफा होने के संकेत हैं। आपको भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। 

Weekly Horoscope (24 to 30 March): इस सप्ताह पांच राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
six planets make auspicious yog in pisces on 29 march the zodiac sign will be lucky
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह 6 ग्रहों का संयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और यह योग आपकी राशि से तीसरे भाव में बनने जा रहा है। जिससे आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के बेहतरीन मौके और नौकरी में  अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार में बड़ा मुनाफा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में  मजबूती आएगी। वाहन और प्रापर्टी में अच्छा योग बन रहा है। 

Surya Grahan 2025: 29 मार्च को साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed