Aaj Ka Rashifal 23 January: आज गुरुवार का दिन है और यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। आज के राशिफल की बात करें तो आज के दिन कुछ राशि वालों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा जिससे काम बनेंगे। धन लाभ के अच्छे मौके आपको मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर उनके कामों की प्रशंसा मिलेगी। कुछ लोगों के रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला साबित होता है। काम को लेकर भागदौड़ हो सकती है। सेहत संबंधी कुछ छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। आज के दिन चंद्रमा तुला राशि में हैं। ऐसे में आज सभी राशि वालों के लिए दिन कैसा रहेगा ? आचार्य मानस शर्मा बता रहे हैं चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का दैनिक राशिफल(Aaj Ka Rashifal)
दैनिक राशिफल क्याें पढ़ें?
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण लाभ लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता होगी। तकनीकी समस्याओं के कारण आपको काम करने में समस्याएं आएगी। किसी पैतृक संपति संबंधित मामले में आपको जीत मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। परिवार के सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होने की संभावना है।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ खर्च थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों में प्रोत्साहन मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। बिजनेस कर रहे लोगों के कामों में यदि कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको किसी बाहरी व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें। आपके रुके हुए धन की आपको प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को किसी नई नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन की खरीदारी संबंधित कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।