Horoscope 21 December 2024: आज का राशिफल आपको बताएगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए, क्या आज आपको उन्नति के पथ पर ले जाएगा और क्या आपके सामने बाधा खड़ी कर सकता है।
दैनिक राशिफल के माध्यम से हम यह जान सकते हैं कि किन राशि वालों के बिगड़े हुए काम बन सकते हैं और किन राशि वालों को कारोबार में फायदा होगा। इन सबकी जानकारी के लिए ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। इसके बाद ही हमें राशिफल मिलता है।
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।
दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित 21 दिसंबर का राशिफल...
लव राशिफल 2025
अंक ज्योतिष 2025
2 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको मानसिक व शारीरिक कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी काम को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी दूर होता दिख रहा है। आपको अपनी सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
3 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Aaj Ka Vrishabh Rashifal)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्यों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर को लेकर आपके मन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। स्वास्थ्य संबंधित यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
4 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको कोई भी अच्छा मौका अपने हाथ से जाने नहीं देना है और अपने कामों में लापरवाही तो बिल्कुल न करें। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। किसी सहयोगी से आपको कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। आप अपने बिजनेस को बाहर विदेशों तक फैलाने की कोशिश में लगे रहेंगे। साझेदारी में किसी काम को करने से पहले आपको थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है।
5 of 13
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको दिखावें के चक्कर में आने से बचना होगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा न करें। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।