फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope 19 Dec: मकर और कुंभ राशि वालों को नौकरी-बिजनेस में बढ़ेगा कद, सिंह और कन्या राशि वाले रहें सतर्क

Mon, 19 Dec 2022 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 19 Dec 2022 07:22 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है।जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
मेष राशिफल 2023। वृषभ राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कन्या राशिफल 2023 

तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023

Aaj Ka Rashifal 19 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी और परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने ऑफिस में अपने बॉस की बातों में हां में हां मिलनी होगी, लेकिन यदि कोई बात गलत हो, तो आपको उसमें हां करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आप अच्छा प्रदर्शन करके लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, लेकिन बिजनेस में कोई उधारी का सौदा ना करें, नहीं तो समस्या हो सकती है।

Aaj Ka Rashifal 19 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक समस्याएं लेकर आएगा। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है और आपका किसी महिला मित्र से वाद-विवाद हो सकता है, जो लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही के चलते अधिकारियों से आपको डांट खानी पड़ सकती हैं और यदि आपको कुछ जिम्मेदारी सौंपी गई थी, तो वह वापस ले सकते हैं। यदि आपका कोई मित्र आपको किसी निवेश संबंधी योजना के बारे में बताएं, तो आपको निवेश करने से बचना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रहने वाला है। आज आपको अधिक जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकती है। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आज आपको दोगुना लाभ दे सकता है, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपके वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी शारीरिक कष्ट को लेकर आज परेशानी बनी रहेगी, जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है।
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 19 December 2022 Daily Horoscope Today Read Dainik Rashifal In Hindi
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आ सकता है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपनी माताजी से बातचीत भी कर सकते हैं। ऑफिस में काम का बोझ बढ़ने से आप परेशान हो सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण भागदौड़ करनी होगी, लेकिन किसी भी परिस्थिति में आप धैर्य बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आप अपने कुछ बातों को गोपनीय रखें नहीं तो कोई इसका फायदा उठा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed