{"_id":"65f555ba366d2943d2057b58","slug":"aaj-ka-rashifal-17-march-2024-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2024-03-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: वृषभ, कर्क और वृश्चिक राशि वाले आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी, पढ़ें दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आप व्यस्त रहने के कारण अपने पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान नहीं देंगे,जिस कारण रिश्तो में दूरियां आ सकती हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज धन उधार लेने से बचें। गृहस्थ जीवन में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप संतान को यदि कोई जिम्मेदारी देंगे तो वह उसे ज़रूर पूरा करेंगे।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप आय से ज्यादा अपने खर्चों को बढ़ा सकते हैं, जिससे आपका बजट भी डगमगाएगा। आप परिवार में किसी सदस्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप उनसे बातचीत अवश्य करें। आपको अपने किसी परिजन के सेहत की चिंता सता सकती हैं। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आपको दूर करने की कोशिश करनी होगी। भाई या बहन के विवाह में यदि कुछ बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। आपके कुछ विरोधी परेशान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको शीघ्र गामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी रहने की आवश्यकता है। किसी की कही सुनी बातों में आने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही तोल मोल कर बोलने के लिए रहेगा। यदि आप किसी वाद विवाद में पड़े तो उसमें आपको कोट कचहरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में लोगों को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने मन से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भाई व बहन के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। नौकरी में बदलाव कर रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आप पिताजी की दी गई सलाह पर अमल अवश्य करें,नहीं तो कोई नुकसान हो सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।