Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको बिजनेस में समस्याओं को लेकर परिवार के सदस्यों से बातचीत करनी होगी, नहीं तो आपका काफी धन डूब सकता है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न होने की संभावना है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, वह अपनी कोशिशें से जारी रखें, तभी वह कोई अच्छा मुकाम हासिल कर सकेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी परिजन की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले, नहीं तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने घर के लिए कुछ वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधान रहने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर किसी ने वाहन को लेकर आ सकते हैं। पिताजी को आप यदि कोई सलाह देंगे तो वे उस पर अमल अवश्य करेंगे, जिसे देखकर आपको खुशी होगी। आपकी यदि परिवार में किसी सदस्य से कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको कामों के साथ-साथ कुछ समय अपने लिए भी निकलना होगा, तभी आप अपने शरीर को स्वस्थ रख पाएंगे।
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आपको अपनी मेहनत में कोई कसर नहीं छोड़नी है, तभी आपके काम पूरे होते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपको जीवनसाथी से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। यदि आपको संतान के करियर को कोई लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो उसमें उनके मन की उलझनो को जानने की कोशिश अवश्य करें। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।