फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal: मकर और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा सुख समृद्धि भरा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 16 Apr 2024 07:28 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 16 Apr 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 तुला राशिफल 2024
वृषभ राशिफल 2024 वृश्चिक राशिफल 2024
मिथुन राशिफल 2024 धनु राशिफल 2024
कर्क राशिफल 2024 मकर राशिफल 2024
सिंह राशिफल 2024 कुंभ राशिफल 2024
कन्या राशिफल 2024 मीन राशिफल 2024
Aaj Ka Rashifal 16 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर सावधान रहना होगा। किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। यदि आप किसी नये काम के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम विवाह की तैयारी में लगे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आपको आस पड़ोस में हो रहे किसी वाद-विवाद में चुप लगाना होगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। 

Aaj Ka Rashifal 16 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आप वरिष्ठ  सदस्यों से किसी बात को लेकर सूझबूझ दिखाएं। आपका कोई साथी आपके काम का फायदा ले सकता है। आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपने घर कुछ नए गैजेट्स लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपको कुछ शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने किसी मित्र से कोई समस्या हो सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे  लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहने वाला है। आप किसी लक्षण को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आप सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आप अपने काम को कैसे दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी प्रशंसा का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको यदि कोई रोग लंबे समय से सता रहा था, तो उसने आपके कष्टो में वृद्धि हो सकती है। आप कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। लेनदेन से संबंधित मामलों में आप सावधानी रखें।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 16 April Know Today Horoscope Predictions for Aries Virgo Aries Leo in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला हैं। आप अपनी जिम्मेदारियां को लेकर परेशान रहेंगे। आपसे यदि कोई गलती हो, तो आपको उसमें पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपकी किसी पुरानी मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती है। इधर-उधर की बातों को छोड़कर अपने काम पर पूरा ध्यान दें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं, तभी आप आसानी से दूर होते दिख रहे है। किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed