दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
{"_id":"657937d18014fe88b8008fe3","slug":"aaj-ka-rashifal-14-december-2023-know-today-horoscope-predictions-for-aries-virgo-aries-leo-in-hindi-2023-12-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal: मिथुन, कर्क और कन्या राशि वालों को हो सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल
Thu, 14 Dec 2023 07:46 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Thu, 14 Dec 2023 07:46 AM IST
विज्ञापन
dainik rashifal
- फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके बिजनेस में उथल-पुथल बनी रहेगी, लेकिन आप यदि किसी डील को लेकर लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो वह भी फाइनल होते-होते रह सकती है, जिसके कारण आपके मन में निराशा बनी रहेगी। आप कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें और छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं। दान धर्म के कार्य में भी आपकी पूरी रुचि रहेगी। आप भाई बहनों से पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ दिखाकर आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, इसलिए अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें। आप किसी गलत काम के लिए हां में हां ना मिलाये, नहीं तो बाद में आप उसमें फंस सकते हैं। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपके लिए समस्या बन सकता है, जिसके लिए आपको अत्यधिक मेहनत करनी होगी, उसके बाद ही वह पूरा हो सकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने करियर में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने कामों को दूसरे पर ना डाले, नहीं तो उसमें कोई गलती हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। संतान को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। संतान को दी गई जिम्मेदारियों में ढील हो सकती है, जिसके बाद आप उनसे नाराज हो सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं वह साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं। आप इधर-उधर के कामों को लेकर भाग दौड़ में लगे रहेंगे, इसके कारण आपको थकान का अनुभव होगा। आपको अपने व्यवसाय में बदलाव करने से बचना होगा, नहीं तो इसका सीधा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।