Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
वार्षिक राशिफल 2023
कन्या राशिफल 2023 । सिंह राशिफल 2023 । कर्क राशिफल 2023 । मिथुन राशिफल 2023 । वृषभ राशिफल 2023। मेष राशिफल 2023
तुला राशिफल 2023 । वृश्चिक राशिफल 2023 । धनु राशिफल 2023 । मकर राशिफल 2023 । कुंभ राशिफल 2023 । मीन राशिफल 2023
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें, क्योंकि आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा, नहीं तो आप किसी बीमारी को दावत दे सकते हैं और आप अपने दिनचर्या में योग व्यायाम को बनाए रखें। आप अपनी सुख सुविधाओं के कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी काफी धन खर्च करेंगे। किसी लेनदेन के मामले में आप अपनी आंख व कान खुले रखे, नहीं तो कोई आपके साथ धोखा कर सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाई भरा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के प्रेम में डूबे नजर आएंगे व उनके साथ रोमानी दिन व्यतीत करेंगे, लेकिन आपके साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन यदि आप से कोई गलती हुई है, तो आपको उसके लिए तुरंत माफी मांगनी होगी। आप किसी नई योजना में धन लगाने से पहले अपने भाइयों से बातचीत अवश्य करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको किसी बात को लेकर तनाव बना रहेगा, जो व्यर्थ होगा। आपको आपके स्वभाव में भी कुछ चिड़ापन देखने को मिलेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपकी किसी तर्क-वितर्क व लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। आपने यदि पहले कुछ धन उधार लिया था, तो आप उसे भी काफी हद तक उतारने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सावधानी व सतर्कता बरतने के लिए रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उसमें आप किसी आप बड़े सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ आने से अपने आवश्यक कार्य को पहले पूरा करना होगा। आप अपने खान-पान पर नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी जरूरी काम के कारण अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।